CBSE Tier-II Result 2026 OUT: सीबीएसई ग्रुप A, B, C टियर-2 परीक्षा रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

CBSE Tier-II Result 2026 OUT: CBSE ने ग्रुप-A, B और C टियर-2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 124 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Update:2026-05-15 15:52 IST

CBSE Tier-II Result 2026 OUT

CBSE Tier-II Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप-ए, बी और सी के लिए आयोजित टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 124 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स

CBSE ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका बताया है। इन स्टेप्स का पालन करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:

सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर Result Section पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करें – इसमें एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड शामिल है।

लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा।

भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

टियर-2 परीक्षा कब हुई थी

सीबीएसई ने टियर-2 परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर 18, 19, 25 और 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की थी। टियर-2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी जिन्होंने पहले टियर-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। टियर-1 परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

भर्ती में कुल कितने पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 124 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विभिन्न पदों का विवरण इस प्रकार है:

असिस्टेंट सेक्रेटरी – 8 पद

असिस्टेंट प्रोसेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक) – 12 पद

असिस्टेंट प्रोसेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग) – 8 पद

असिस्टेंट प्रोसेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (स्किल) – 7 पद

अकाउंट ऑफिसर – 2 पद

सुपरिटेंडेंट – 27 पद

जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – 9 पद

जूनियर अकाउंटेंट – 16 पद

जूनियर असिस्टेंट – 35 पद

उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट (CBSE Tier-II Result 2026 OUT में शामिल है, उन्हें अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण जैसी प्रक्रियाएँ शामिल होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट देखें।

Tags:    

Similar News