SSC CGL Final Result OUT: एसएससी सीजीएल फाइनल परीक्षा रिजल्ट घोषित, 15,118 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

SSC CGL Final Result OUT: SSC ने CGL 2026 का फाइनल रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट जारी की है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Update:2026-05-15 15:32 IST

SSC CGL Final Result OUT

SSC CGL Final Result OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही SSC ने कटऑफ लिस्ट भी जारी की है, ताकि उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ स्कोर जान सकें।

SSC CGL Final Result 2026 चेक करने के स्टेप्स

सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में क्लिक करें।

अब “SSC CGL Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

अंतिम रूप से इसका प्रिंट आउट निकाल लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

कटऑफ लिस्ट और चयनित उम्मीदवारों की जानकारी

SSC ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट (SSC CGL Cut Off) भी जारी की है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ स्कोर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 15,118 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवार अब विभिन्न पदों पर नियुक्त होंगे, जिनमें सहायक अनुभाग अधिकारी (AAO), इनकम टैक्स ऑफिसर, एक्साइज इंस्पेक्टर और लेखा अधिकारी शामिल हैं।

आगे की प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल रिजल्ट में शामिल है, उन्हें अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। SSC द्वारा चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही संबंधित विभागों से आगे की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और समय पर जांच में भाग लें।

Tags:    

Similar News