UP Homeguard Result: यूपी होम गार्ड भर्ती पर CM योगी की समीक्षा, रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद
UP Homeguard Result: यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सितंबर में परिणाम जारी होने की संभावना है, लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
UP Homeguard Result
UP Homeguard Result: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री द्वारा होम गार्ड विभाग की हालिया समीक्षा बैठक के बाद यह संकेत मिला है कि भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सितंबर महीने में जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के निर्देश (UP Homeguard Result News)
समीक्षा बैठक के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी चरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। आपको बता दें कि यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में राज्यभर से लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और अब सभी उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
फिजिकल टेस्ट के लिए ऐसे होगा चयन (UP Homeguard Physical Test)
इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिटेन परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही शारीरिक परीक्षण के लिए योग्य माना जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
होम गार्ड की भूमिका पर मुख्यमंत्री का बयान (CM Yogi On Homeguard Exam)
मुख्यमंत्री ने होम गार्ड को प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बल बताया है। उन्होंने कहा कि होम गार्ड और पुलिसकर्मी समाज के लिए सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले (फर्स्ट रिस्पांडर) होते हैं। सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी जवानों को सीपीआर (CPR) और फर्स्ट एड की अनिवार्य ट्रेनिंग दी जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत प्रभावी मदद दे सकें। इसके साथ ही विभाग के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
यूपी होम गार्ड रिजल्ट ऐसे करें चेक (UP Homeguard Exam News)
जब रिजल्ट जारी होगा तो उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। सबसे पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।