UP Police Admit Card: एग्जाम सिटी स्लिप के बाद अब एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें संभावित डेट

UP Police Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले जरूरी दस्तावेज और एग्जाम पैटर्न की जानकारी जरूर जांच लें।

Update:2026-06-01 17:37 IST

UP Police Constable Admit Card 2026

UP Police Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जाएगा। राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस भर्ती परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ ही उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। बोर्ड की ओर से परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है। इसके बाद अब उम्मीदवारों की नजर प्रवेश पत्र पर टिकी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा से तीन से चार दिन पहले यानी 4 या 5 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर समझें (UP Police Admit Card)

कई उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड (UP Police Constable Admit Card) को लेकर भ्रमित रहते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है। इसका उपयोग परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए नहीं किया जा सकता। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलग से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना जरूरी होगा।

पहचान पत्र साथ ले जाना होगा अनिवार्य (UP Police Guidelines)

परीक्षा केंद्र पर केवल Admit Card ही पर्याप्त नहीं होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैध और मूल पहचान पत्र भी ले जाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड में से किसी एक दस्तावेज को साथ रखना अनिवार्य है। यदि किसी उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड या वैध पहचान पत्र नहीं होगा तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है।

परीक्षा पैटर्न को समझकर करें तैयारी (UP Police Exam Pattern)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। वहीं परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को बिना जानकारी के अनुमान लगाकर उत्तर देने से बचना चाहिए।

एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड (UP Police Constable Admit Card)

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। सभी जानकारी भरने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Tags:    

Similar News