UPSC में निकली नई वैकेंसी, लेक्चरर, सरकारी अधिवक्ता समेत इन पदों पर होंगी भर्ती

UPSC Latest Vacancy 2025: यूपीएससी ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। यहां देखें भर्तियों से जुड़ी सारी डिटेल।

Update:2025-09-15 14:55 IST

UPSC Latest Vacancy 2025

UPSC Latest Vacancy 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर सहित कई पदों पर वैकेंसी निकाली गयी है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इन पदों के लिए उचित योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 213 रिक्तियों को भरने की योजना बनाई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 2 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गयी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होनी है भर्ती

-अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता- 5 पद

-अतिरिक्त विधि सलाहकार- 18 पद

-सहायक सरकारी अधिवक्ता-1 पद

-उप सरकारी अधिवक्ता- 2 पद

-उप विधि सलाहकार- 12 पद

-व्याख्याता (उर्दू)- 15 पद

-चिकित्सा अधिकारी- 125 पद

-लेखा अधिकारी- 32 पद

-सहायक निदेशक- 3 पद

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

यूपीएससी के अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा दी गयी। जिसकी पूरी जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

यूपीएससी भर्ती 2025 के लिए सामान्य वर्ग (UR), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट प्रदान की गई है। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार upsconline.gov.in पर जाएं।

- भर्ती अनुभाग में संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

- रजिस्ट्रेशन संख्या और विवरण भरकर लॉगिन करें।

- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।

- अंतिम सबमिशन के बाद प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

Tags:    

Similar News