मुंबई में ₹61,500 महीने पर Gen Z हायर कर रही BMC! जानें योग्यता और आवेदन की तारीख सहित पूरी डिटेल्स

BMC Gen Z Fellowship 2026: मुंबई में Gen Z युवाओं के लिए BMC Gen Z Fellowship 2026 शुरू हुई है। 12 महीने की इस फेलोशिप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹61,500 स्टाइपेंड मिलेगा। 50 सीटों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।

Update:2026-08-21 10:37 IST

Image Source- Social Media

BMC Gen Z Fellowship 2026: मुंबई में रहने वाले Gen Z युवाओं के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी (BMC) ने एक खास मौका दिया है। बीएमसी ने BMC Gen Z Fellowship 2026 शुरू की है, जिसके जरिए युवा ग्रेजुएट्स को नगर निकाय के साथ काम करने और नागरिक प्रशासन (Civic Governance) को करीब से समझने का मौका मिलेगा।

यह 12 महीने की पेड फेलोशिप (Paid Fellowship) है। इसमें चुने गए युवाओं को हर महीने 61,500 रुपये का स्टाइपेंड (Monthly Stipend) दिया जाएगा। फेलोशिप के लिए कुल 50 सीटें रखी गई हैं।

‘लेट्स जॉइन हैंड्स फॉर विकसित मुंबई’ के तहत फेलोशिप

बीएमसी ने इस फेलोशिप को “लेट्स जॉइन हैंड्स फॉर विकसित मुंबई” (Let's Join Hands for Viksit Mumbai) टैगलाइन के साथ शुरू किया है। इसका मकसद युवा ग्रेजुएट्स को नगर प्रशासन (Municipal Administration), पॉलिसी मेकिंग (Policymaking) और नेतृत्व (Leadership) का प्रैक्टिकल अनुभव देना है।

बीएमसी के मुताबिक, फेलोशिप के दौरान युवाओं को नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को समझने और शहर के विकास से जुड़े कामों का प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

क्या है BMC Gen Z Fellowship 2026?

BMC Gen Z Fellowship के तहत युवा ग्रेजुएट्स को बीएमसी के गवर्नेंस फ्रेमवर्क (Governance Framework) के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। फेलोशिप में शामिल होने वाले युवाओं को नागरिक प्रशासन के कामकाज को करीब से समझने का मौका दिया जाएगा।

12 महीने के इस कार्यक्रम के दौरान फेलोज पॉलिसी मेकर्स (Policymakers) के साथ काम करेंगे। उन्हें यह समझने का मौका मिलेगा कि मुंबई का नागरिक प्रशासन किस तरह काम करता है। इसके अलावा उन्हें गवर्नेंस और लीडरशिप के क्षेत्र में प्रैक्टिकल अनुभव भी मिलेगा।

बीएमसी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जारी कार्यक्रम के विज्ञापन में इस फेलोशिप को युवाओं के लिए नागरिक प्रशासन और नेतृत्व को समझने का अवसर बताया है।

लीडरशिप पाइपलाइन बनाने की कोशिश

बीएमसी ने इस पहल को विकसित मुंबई की सोच के तहत शहर के विकास में योगदान देने के इच्छुक युवा मुंबईकरों के लिए संभावित लीडरशिप पाइपलाइन (Leadership Pipeline) के तौर पर पेश किया है।

यानी फेलोशिप के जरिए युवा न सिर्फ नगर निगम के कामकाज को समझ सकेंगे, बल्कि शासन और नेतृत्व से जुड़े कामों में हाथों से अनुभव भी हासिल कर सकेंगे। 12 महीने की फेलोशिप पूरी करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन (Certificate of Participation) भी दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

BMC Gen Z Fellowship 2026 के लिए किसी भी स्ट्रीम (Any Stream) से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक के लिए मराठी भाषा (Marathi Language) का ज्ञान अनिवार्य है। उम्मीदवार को मराठी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी भाषा की पर्याप्त जानकारी भी जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर और इंटरनेट (Computer and Internet) की वर्किंग नॉलेज भी होनी चाहिए।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र आवेदन के समय 28 साल से कम होनी चाहिए। यानी 28 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उम्मीदवार इस फेलोशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।

कितनी सीटें हैं और आवेदन शुल्क कितना है?

BMC Gen Z Fellowship 2026 के लिए कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं। इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन जमा करते समय 500 रुपये का एप्लीकेशन फीस (Application Fee) देना होगा।

हर महीने मिलेगा 61,500 रुपये का स्टाइपेंड

इस 12 महीने की फेलोशिप में चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 61,500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यानी पूरी फेलोशिप अवधि के दौरान चयनित फेलोज को हर महीने यह राशि मिलती रहेगी।

फेलोशिप की अवधि पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन भी दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार बीएमसी के रिक्रूटमेंट पोर्टल (BMC Recruitment Portal) के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बीएमसी ने https://bmc.recruitlive.in पोर्टल उपलब्ध कराया है।

BMC Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। बीएमसी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, अंतिम तारीख के बाद जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस फेलोशिप की अवधि 12 महीने होगी और चयनित उम्मीदवारों को पूरी अवधि के दौरान हर महीने 61,500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

किसे कहा जाता है Gen Z?

Gen Z शब्द आम तौर पर 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बीएमसी की यह फेलोशिप इसी युवा वर्ग के लिए अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से शुरू की गई है।

इस फेलोशिप के जरिए युवा ग्रेजुएट्स को मुंबई के नागरिक प्रशासन, पॉलिसी मेकिंग और लीडरशिप को करीब से समझने के साथ ही शहर के विकास से जुड़े कामों में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

Tags:    

Similar News