UPSSSC PET Exam 2025 में लहरायें जीत के झंडे! लास्ट मिनट में जरूर रिवाइज करें ये टॉपिक्स

UPSSSC PET Exam 2025: पीईटी एग्जाम में अच्छे अंक लाने के लिए इन टॉपिक्स पर दें ध्यान।

Update:2025-09-05 18:05 IST

UPSSSC PET Last Minute Preparation Tips

UPSSSC PET Exam 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित Preliminary Eligibility Test (PET) लाखों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा दरवाजा है। पूरे प्रदेश में 6 व 7 सितंबर 2025 को पीईटी एग्जाम आयोजित होने जा रहा है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से स्पेशन ट्रेनें और बसें चलायीं जा रहीं हैं। एग्जाम का आयोजन राज्य के 48 जिलों में किया जा रहा है जिसमें कुल 25.32 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 1479 एग्जाम सेंटरों पर दो शिफ्ट्स में ये एग्जाम सम्पन्न कराया जायेगा और प्रत्येक शिफ्ट में करीब 6.33 लाख अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। इस एग्जाम को सही प्रकार से संम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

परीक्षा नजदीक आते ही उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिरी समय में किन विषयों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि लास्ट मिनट रिवीजन का सीधा असर परीक्षा में सफलता पर पड़ता है। इसलिए यहां कुछ टॉपिक्स दिये गये हैं जिनका रिवजन लास्ट मिनट में बहुत जरूरी है।

करंट अफेयर्स

- करंट अफेयर्स से लगभग 8–10 प्रश्न आते हैं इसलिए पिछले 6–8 महीनों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर बनाये गये शोर्ट नोट्स का बार-बार रिविजन करें।

- उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा घटनाएँ और सरकारी योजनाएँ तो जरूर पढ़े। ये एग्जामनर के फेवरेट टॉपिक की तरह है। इससे अच्छे प्रश्न पूंछे जाते हैं।

- हाल के पुरस्कारों जैसे भारत रत्न, पद्म पुरस्कार, खेल रत्न आदि पर ध्यान दें कर पढ़ें।

-विज्ञान और तकनीक से जुड़ी उपलब्धियाँ को बिल्कुल भी नज़रअंदाज न करें और हर एक डिटेल याद करें।

सामान्य हिंदी

- पर्यायवाची और विलोम शब्द।

- मुहावरे और लोकोक्तियाँ।

- संधि, समास, अलंकार जैसे व्याकरणिक टॉपिक्स।

- अपठित गद्यांश और शुद्ध/अशुद्ध वाक्य।

जनरल नॉलेज

- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और प्रमुख आंदोलन।

- संविधान- मूल अधिकार, मौलिक कर्तव्य, अनुच्छेद और संशोधन।

- भूगोल- नदियाँ, पर्वत, कृषि, जलवायु।

- अर्थव्यवस्था- बजट, योजनाएँ और कृषि सुधार।

रीजनिंग और मैथ

- संख्या श्रृंखला और कोडिंग-डिकोडिंग।

- दिशा ज्ञान और कैलेंडर से जुड़े सवाल।

- सरल गणित: प्रतिशत, औसत, अनुपात, समय और कार्य।

- ग्राफ और डेटा इंटरप्रिटेशन।

एग्जाम पैटर्न (UPSSSC PET Exam Pattern)

इस एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न पूंछे जाते हैं।

कुल प्रश्न- 100

कुल अंक- 100

परीक्षा अवधि- 2 घंटे

नेगेटिव मार्किंग- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे

सिलेबस (UPSSSC PET Exam 2025 Syllabus)

-भारतीय इतिहास- 5 अंक

-भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन- 5 अंक

-भूगोल- 5 अंक

-भारतीय अर्थव्यवस्था- 5 अंक

-भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन- 5 अंक

-सामान्य विज्ञान- 5 अंक

-प्रारम्भिक अंकगणित 5 अंक

-सामान्य हिन्दी 5 अंक

-सामान्य अंग्रेजी -5 अंक

-तर्क एवं तर्कशक्ति-5 अंक

-करेंट अफेयर्स-10 अंक

-सामान्य जागरूकता-10 अंक

UPSSSC PET Exam 2025 लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स (UPSSSC PET Exam 2025 Last Minute Preparation Tips)

-सिलेबस को सीमित करें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स दोहराएं

अब नए टॉपिक्स पढ़ने का समय नहीं है। सिर्फ वही विषय दोहराएं जो बार-बार पूछे जाते हैं। खासतौर पर करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, संविधान और गणित पर ध्यान दें।

-मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें

समय प्रबंधन का अभ्यास करने के लिए मॉक टेस्ट बेहद जरूरी है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न की बेहतर समझ होगी।

शॉर्ट नोट्स और फॉर्मूले रिवाइज करें

गणित और रीजनिंग के शॉर्ट ट्रिक्स दोहराएं। साथ ही, करंट अफेयर्स के लिए बनाए गए नोट्स को जल्दी-जल्दी पढ़ें।

-हेल्थ और माइंडसेट का ख्याल रखें

परीक्षा से पहले पर्याप्त नींद लें, तनाव से बचें और हल्का योग और मेडिटेशन जरूर करें। इससे एकाग्रता और फोकस बढ़ेगा।

-परीक्षा केंद्र के नियम

एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर साथ ले जाएं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाना वर्जित है।

Tags:    

Similar News