Adnaan Shaikh Wife Second Pregnancy: अदनान शेख दूसरी बार बनेंगे पिता, प्रेग्नेंट हैं पत्नी आयशा? देखें
Adnaan Shaikh Wife Second Pregnancy: सोशल मीडिया स्टार अदनान शेख दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, उनकी पत्नी आयशा शेख प्रेग्नेंट हैं।
Adnaan Shaikh Wife Second Pregnancy
Adnaan Shaikh Wife Second Pregnancy: सोशल मीडिया स्टार और कुछ रियलिटी शोज में नजर आ चुके अदनान शेख किसी न किसी कारणवश सुर्खियों में बनें रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ अधिकतर सुर्खियों में रहती है, और अब एक बार फिर वे चर्चाओं में आ गए हैं। जी हां! दरअसल अदनान शेख का बेटा अज़लान एक साल का हो गया, 1 जुलाई को अदनान शेख ने अपने बेटे का बर्थडे बेहद ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया, जहां इंडस्ट्री के भी कुछ जाने माने चेहरे नजर आए, इसी दौरान अदनान शेख की वाइफ आयशा को देख यह भी चर्चा उठी कि वे दोबारा से प्रेगनेंट हैं।
दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अदनान शेख की पत्नी आयशा
अदनान शेख की पत्नी आयशा शेख की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं, जी हां! दरअसल आयशा शेख को भी बेटे के जन्मदिन पर स्पॉट किया गया, और इसी दौरान उनका बेबी बंप नजर आया। आयशा शेख ने वैसे तो बुर्का पहना हुआ था, और चेहरे को मास्क से ढका था, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने गेस कर लिया कि आयशा शेख प्रेग्नेंट हैं। उन्हें देख सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है।
अदनान शेख और आयशा शेख के बेटे अज़लान के बर्थडे सेलिब्रेशन के तमाम वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं, और इन सभी में आयशा शेख का बेबी बॉय दिख रहा है। आयशा शेख की दूसरी प्रेग्नेंसी पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "दूसरा बेबी भी आ रहा है।" दूसरे ने लिखा, "फिर से प्रेग्नेंट है।" तीसरे ने लिखा, "लग रहा है कि आयशा प्रेग्नेंट है।" हालांकि अदनान द्वारा आयशा की दूसरी प्रेग्नेंसी पर कुछ भी बयान नहीं दिया गया है, सोशल मीडिया पर ही यूजर्स कयास लगा रहें हैं।
धर्म परिवर्तन कर अदनान ने किया निकाह
बता दें कि अदनान शेख की शादी पर अच्छा खासा बवाल हुआ था, क्योंकि उनकी पत्नी आयशा हिंदू थीं, लेकिन शादी से पहले आयशा का धर्म परिवर्तन किया गया, इसका खुलासा अदनान शेख ने खुद किया था। अदनान शेख ने 24 सितंबर 2024 को आयशा शेख संग निकाह किया था, आयशा का नाम पहले रिद्धि जाधव था, धर्म परिवर्तन के बाद उनका नाम आयशा शेख रखा गया। शादी के 9 महीने बाद जुलाई में अदनान शेख और आयशा शेख ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम अज़लान है।