Ajay Vs Akshay: अक्षय कुमार vs अजय देवगन! 4 दिसंबर को थिएटर्स में छिड़ेगी बड़ी जंग
Ajay Devgn Vs Akshay Kumar: बॉलीवुड में एक बार फिर दो बड़े सुपरस्टार्स आमने-सामने आने वाले हैं, दिसंबर महीने में बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन वर्सेज अक्षय कुमार होगा।
Ajay Devgn Vs Akshay Kumar
Ajay Devgn Vs Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर दो बड़े सुपरस्टार्स आमने-सामने आने वाले हैं, जी हां! क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टकराव बेहद कॉमन है, लेकिन कई बार टकराव से बचने के लिए मेकर्स द्वारा रिपोर्ट डेट बदल दी जाती है। फिलहाल, अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक इस बार टक्कर होगी अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच होने वाली है, क्योंकि दोनों की फिल्में इस साल 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। अब दर्शकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर बॉक्स ऑफिस पर किसकी फिल्म धमाल मचाएगी।
अजय देवगन वर्सेज अक्षय कुमार
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है, ये टकराव इसी साल 4 दिसंबर को थिएटरों में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की नई फिल्म जिसका टाइटल अब तक रिवील नहीं किया गया है, वो 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं 4 दिसंबर को ही अजय देवगन की अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म रेंजर भी रिलीज की जाएगी। ऐसे में अब इस महा क्लैश पर पूरे बॉलीवुड और फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। 4 दिसंबर का अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों के बीच होने जा रहा क्लैश सिर्फ दो फिल्मों का नहीं, बल्कि दो सुपरस्टार्स की स्टार पावर का मुकाबला बन चुका है।
अजय देवगन की रेंजर
अजय देवगन की फिल्म रेंजर के बारे में बताए तो इसमें उनके साथ संजय दत्त और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। बता दें कि फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है, रेंजर फिल्म का टेम्परेरी टाइटल है, मेकर्स जल्द ही नया टाइटल रिवील करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहें हैं, जिन्होंने मिशन मंगल जैसी फिल्में निर्देशित की हैं। अजय देवगन की ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।
अक्षय कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म
अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला से धमाल मचाने के बाद अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में विद्या बालन और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा निर्मित ये फिल्म भी 4 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।