Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: पत्नी पत्नी और वो दो की हुई बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1:आयुष्मान खुराना, सारा अली, वामिका गब्बी और रकुलप्रीत की फिल्म पति पत्नी और वो दो रिलीज हो चुकी है, जाने कितना किया कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1 (Image Credit-Social Media)
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म जिसमें सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी अहम भूमिका में आज यानि 15 मई को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वन विभाग के अधिकारी की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। Pati Patni Aur Woh Do के एडवांस बुकिंग से पहले ही तय हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत करेंगी। और आज फिल्म रिलीज हो चुकी है। उसके बाद फिल्म के अबतक के जो कलेक्शन सामने आए हैं। उसमें फिल्म के कलेक्शन को लेकर जो भविष्यवाणी की गई थी वो सच होते हुए साबित हो रहे हैं।
पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1)-
मुदस्सर अजीज ने इस फिल्म को काफी बेहतरीन तरीके से पेश किया है। रवि कुमार और मुदस्सर अजीज की पटकथा में कई मजेदार पल हैं जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं। हालांकि, लेखन में कुछ कमियां भी हैं। कुल मिलाकर, पति पत्नी और वो दो एक ठीक-ठाक मनोरंजन फिल्म है, जो अपनी कहानी और रोमांचक क्लाइमेक्स की वजह से दर्शकों का ध्यान केंद्रित कर सकती है।
लेकिन फिल्म की ओपनिंग की शुरूआत काफी धीमी रही है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में दर्शकों द्वारा फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन करे। यदि पति पत्नी और वो दो के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। अभी तक आधिकारिक घोषणा बाकी है। फिल्म का सीधा मुकाबला संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल के साथ है। इस फिल्म को भी काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं।
पति पत्नी और वो दो फिल्म के बारे में (Pati Patni Aur Woh Do Movie Plot)-
पति पत्नी और वो दो एक दुविधा में फंसे पति की कहानी है। प्रजापति पांडे जिनका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है, जोकि प्रयागराज में रहने वाले एक वन अधिकारी हैं, जिनकी पत्नी अपर्णा जिनका किरदार वामिका गब्बी ने निभाया है। एक उत्साही पत्रकार हैं। नीलोफर खान जिनका किरदार रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है। प्रजापति की सहकर्मी और सबसे अच्छी दोस्त हैं। एक दिन, प्रजापति की कॉलेज की दोस्त चंचल कुमारी जिनका किरदार सारा अली खान ने निभाया है। वो उनके दफ्तर में आती हैं। चंचल को सुधांशु तिवारी उर्फ सनी जिनका किरदार विशाल वशिष्ठ से निभाया है। उनसे प्यार है, जो मौजूदा विधायक गजराज तिवारी जिनका किरदार तिग्मांशु धूलिया ने निभाया है। के बेटे से हो जाता है हैं। चंचल निचली जाति की हैं, इसलिए दोनों छुपकर मिलते हैं। मुसीबत तब खड़ी होती है जब बुर्का पहने चंचल के साथ सनी की तस्वीर एक स्थानीय अखबार में छप जाती है। गजराज क्रोधित हो जाते हैं और अपने आदमियों को यह पता लगाने का आदेश देते हैं कि बुर्का पहनी लड़की कौन है। सनी, चंचल के साथ कनाडा भागने की योजना बना रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 10 दिन लगेंगे। गजराज के आदमियों को शक है कि बुर्का पहनी महिला चंचल ही हो सकती है और वे चौबीसों घंटे उसका पीछा करने लगते हैं। कोई और चारा न होने पर चंचल और सनी का मिलना बंद हो जाता है। इसलिए चंचल, प्रजापति से मदद मांगती है। प्रजापति चंचल के साथ प्रेम संबंध का नाटक करने का फैसला करता है, इस उम्मीद में कि गुंडे उसे परेशान करना बंद कर देंगे। वह यह भी स्पष्ट कर देता है कि वह अपर्णा को इस योजना के बारे में बता देगा। लेकिन इससे पहले कि प्रजापति सच बता पाता, अपर्णा उत्तेजित होकर उसे बताती है कि सनी और चंचल की तस्वीर उसी ने लीक की थी। वह आगे कबूल करती है कि गजराज ने बुर्का पहनी महिला की पहचान पता लगाने पर उसे अपना खुद का न्यूज़ चैनल खोलने में मदद करने का वादा किया है। नतीजतन, प्रजापति अपनी पत्नी को सच नहीं बता पाता। वह उससे झूठ बोलता है और चंचल से मिलना शुरू कर देता है, दोनों प्रेम संबंध का नाटक करते हैं। आगे क्या होगा इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।