Mohanlal Drishyam 3: मोहनलाल की दृश्यम 3 ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

Mohanlal Drishyam 3 Advance Booking: मोहनलाल की दृश्यम 3 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों रुपए कमा लिए हैं।

Update:2026-05-15 18:26 IST

Mohanlal Drishyam 3 Advance Booking

Mohanlal Drishyam 3 Advance Booking: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन ही रह गए हैं, दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है, क्योंकि इस बार कहानी और भी खतरनाक होने वाली है, कहानी में सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। बता दें कि मोहनलाल की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और जिस तरह से धड़ल्ले से टिकटें बिक रहीं हैं, वह देखने लायक है। मोहनलाल की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है, आइए जानते हैं विस्तार से।

मोहनलाल की दृश्यम 3 ने मचाया तहलका

मोहनलाल की दृश्यम 3 (Drishyam 3 Advance Booking) ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है, जी हां! फिल्म ने प्री टिकट सेल में ही करोड़ों का कलेक्शन कर डाला है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, दृश्यम 3 मलयालम इंडस्ट्री की पांचवीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने एडवांस बुकिंग में इतना जबरदस्त कलेक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, इसी से आप समझ सकते हैं कि फिल्म के लिए दर्शक कितने एक्साइटेड हैं। जिस तरह का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि दृश्यम 3 मलयालम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन सकती है।


दृश्यम 3 स्टार कास्ट

मोहनलाल के साथ दृश्यम 3 में मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी और वीना नंदकुमार जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। दृश्यम 3 की कहानी दृश्यम 2 के बाद से आगे बढ़ेगी। मोहनलाल इस फिल्म में जॉर्जकुट्टी का किरदार निभा रहें हैं। मलयालम फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) के निर्देशक जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) हैं, उन्होंने 2013 की फिल्म दृश्यम और इसके बाद इसका सीक्वल 'दृश्यम 2' (2021) दोनों का निर्देशन किया है, और अब उन्होंने मोहनलाल की इस सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट (Drishyam 3) को भी निर्देशित किया है, देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी|

Tags:    

Similar News