Akshara Singh Akshay Kumar Song : अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के घिस-घिस गाने का क्यों हो रहा विरोध?
Akshara Singh Akshay Kumar Song Ghis Ghis Ghis Controversy: अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के घिस घिस गाने का क्यों हो रहा है विरोध, बताया इस शख्स ने, देखें वीडियो
Akshara Singh Akshay Kumar Song Ghis Ghis Ghis Controversy (Image Credit- Social Media)
Akshara Singh Akshay Kumar Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का बॉलीवुड में डेब्यू हो चुका है। वो किसी आम स्टार के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ जिसकी वजह से वो लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। जैसा कि सभी को पता है कि Akshay Kumar की फिल्म Welcome To The Jungle का गाना Ghis Ghis Ghis जोकि भोजपुरी में गाया गया है। इस गानें में Akshara Singh, अक्षय कुमार के साथ बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इन दोनों का ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा है। ये गाना जहाँ Akshara Singh और Akshay Kumar के फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी दर्शक हैं जो इस गाने की आलोचना कर रहे हैं। चलिए जानते हैं Akshara Singh और Akshay Kumar के गाने का विरोध क्यों हो रहा है।
अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के घिस घिस घिस गाने का विरोध क्यों हो रहा (Akshara Singh Akshay Kumar Ghis Ghis Ghis Song Controversy)-
Akshay Kumar की फिल्म Welcome To The Jungle जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई है। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है। फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh के साथ Akshay Kumar का घिस-घिस-घिस गाना, इस गाने में दोनों की एनर्जी देखने लायक है। Akshara Singh तो एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं ही, लेकिन अक्षय कुमार ने भी भोजपुरी एक्टर का किरदार बखूबी निभाया है। उनको देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वो पहली बार किसी भोजपुरी अभिनेता के किरदार में हैं। उनका डांस एनर्जी से भरपूर है। इन दोनों का गाना इसलिए भी सुर्खियों की वजह बना हुआ है क्योंकि ये Akshara Singh का पहला बॉलीवुड डेब्यू हैं। और वो भी अक्षय कुमार के साथ, तो वहीं जहाँ इस गाने को दोनों के फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा है।
इसके साथ ही इस गाने का विरोध भी किया जा रहा है। भोजपुरी सिंगर विक्रम राजपूत जिनका गाना 'काला नागिन जैसन' काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। उन्होंने इसपर अपनी राय दी है। उनके अनुसार Akshara Singh और Akshay Kumar के गाने घिस-घिस-घिस का विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि इस गाने को किसी भोजपुरी सिंगर ने नहीं गाया है। यदि इस गाने को Manoj Tiwari, Pawan Singh और Khesari Lal Yadav द्वारा गाया जाता, तब इस गाने को इतना विरोध नहीं सहना पड़ता, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
क्यों हो रहा है अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के गाने घिस-घिस-घिस का विरोध ( Akshara Singh Akshay Kumar Song Ghis Ghis Ghis Oppose Reason)-
अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के गाने घिस-घिस-घिस का विरोध करने वाले दर्शकों का मानना है कि गाने के लिरिक्स समझ नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही इस गाने के लिरिक्स डबल मीनिंग वाले हैं। तो वहीं इस गाने को पसंद करने वाले दर्शकों का मानना है कि भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के कई ऐसे गाने हैं, जोकि डबल मीनिंग वाले हैं। जिसकी वजह से विवाद भी हो चुका है। हालिह में पवन सिंह का नीलम गिरी के साथ रिलीज हुआ गाना 'देवरा निहारेला', उसका एक उदाहरण है।