Ucha Lamba Kad Song: अक्षय कुमार को आई कटरीना की याद, वेलकम टू द जंगल का ऊंचा लंबा कद रिलीज

Welcome To The Jungle Ucha Lamba Kad Song Out: वेलकम टू द जंगल का ऊंचा लंबा कद गाने का नया वर्जन हुआ रिलीज, अक्षय कुमार संग दिशा पटानी की जोड़ी आई नजर

Update:2026-06-01 12:52 IST

Welcome To The Jungle Ucha Lamba Kad Song (Image Credit- Social Media)

Welcome To The Jungle Ucha Lamba Kad Song : वेलकम टू द जंगल फिल्म इन दिलों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म का जबसे टीजर रिलीज हुआ है। दर्शक फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। यही नहीं मेकर्स भी दर्शकों को हर रोज एक नया सरप्राइज दे रहे हैं। कुछ दिन पहले की फिल्म से भोजपुरी गाना जिसमें अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह थे। रिलीज किया गया है। इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब जाकर इस फिल्म का नया गाना जोकि पुराने बोतल में नए वर्जन के तौर के पर पेश किया गया है। Ucha Lamba Kad जोकि पहले भी वेलकम फिल्म में फिल्माया गया था। जिसमें अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई थी। और इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब जाकर Welcome To The Jungle में Ucha Lamba Kad का नया वर्जन रिलीज किया गया है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ दिशा पटानी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 

अक्षय कुमार संग दिशा पटानी का वेलकम टू द जंगल का गाना ऊंचा लंबा कद रिव्यू (Akshay Kumar Disha Patani Welcome To The Jungle Ucha Lamba Kad Song Out)-

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल जिसे वेलकम 3 के नाम से भी दर्शक जान रहे हैं। आज उसका एक और गाना Ucha Lamba Kad रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षय कुमार दिशा पटानी संग पूरी तरह से मस्ती में डूबे हुए नजर आए हैं। उनका ये गाना वेलकम मूवी के गाने Ucha Lamba Kad का ही एक नया वर्जन है। जहाँ अक्षय कुमार वेलकम मूवी में एक सीधे-साधे लड़के के किरदार में नजर आए हैं। वहीं वो वेलकम टू द जंगल में एक एक्टर का किरदार प्ले कर रहे हैं। Ucha Lamba Kad में उनका एक नया अवतार देखने को मिला है। जोकि पुराने गाने से एकदम हटकर है। जैसा कि आप इस गाने में देख सकते हैं। 



Ucha Lamba Kad गाने को देखने के बाद दर्शकों की राय भी सामने आनी लगी है। एक यूजर ने कहा- अब तक का सबसे बेहतरीन मनोरंजन ❤️ लेकिन हमें हमारी प्यारी कैटरीना कैफ की बहुत याद आ रही है, इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा- जिस गाने का इंतज़ार था वो आ गया, ये वायरल है, यही नहीं गाने के आखिरी में अक्षय कुमार भी कहते हैं कि "वी मिस यू कटरीना", गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। 


Tags:    

Similar News