Khesarilal Yadav ने बताया अपने और Pawan Singh की लड़ाई की असली वजह, रवि किशन पर कसा तंज, देखें

Khesarilal Yadav Video On Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बताया कि उनकी और पवन सिंह के बीच लड़ाई की असली वजह क्या है, रवि किशन पर कसा तंज

Update:2026-06-01 16:18 IST

Khesarilal Yadav Video On Pawan Singh (Image Credit- Social Media)

Khesarilal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से Khesarilal Yadav सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार खेसारी लाल यादव का एक पॉडकास्ट में जाना है। जहाँ पर उन्होंने कई ऐसे सवालों का जवाब दिया है। जो अक्सर जनता के बीच सुर्खियों में छाया रहता है। जिसमें एक सवाल है आखिर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच ऐसा क्या है, जिसकी वजह से वो दोनों अब साथ में नजर नहीं आते है। इसके अलावा Khesarilal Yadav ने जातिवाद और रवि किशन द्वारा गोरखपुर महोत्सव में उनका मजाक बनाए जाने पर जवाब दिया है। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं खेसारी लाल यादव ने क्या कहा है। 

खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह और अपनी लड़ाई की बताई वजह (Khesarilal Yadav On Pawan Singh Video)-

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) जो हालहि में एमएक्स प्लेयर के शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में बतौर जज के तौर पर नजर आए। और उनके टीम के सदस्य ने इस बार ट्रॉफी भी अपने नाम की है। बैटलग्राउंड सीजन 2 खत्म होने के बाद हालहि में Khesarilal Yadav एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने, जहाँ पर उन्होंने कई ऐसे सवालों का जवाब दिया। जिसको लेकर हर किसी के मन में सवाल था। 

पॉडकास्ट में Khesarilal Yadav ने अपने और Pawan Singh के रिश्ते पर बात की, उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने कहा है कि वो कभी उनके साथ पिक्चर नहीं करेंगे। खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैंने पवन सिंह के साथ केवल एक ही पिक्चर में काम किया है। और उनके बाद भोजपुरी इंड्रस्टी का हिस्सा बना हूँ। और उनसे ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका है। वो मेरे साथ काम नहीं करेंगे तो ऐसा थोड़ी है कि मुझे काम नहीं मिलेगा। 

इसके अलावा Khesarilal Yadav ने जातिवाद पर जवाब देते हुए कहा कि हम आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन गाँव में अभी भी ये सब मौजूद है। पवन सिंह के बारे में कहा कि वो ठाकुर हैं और मैं यादव हूँ। ठाकुर और यादव के बीच गाँव में अभी भी तकरार देखने को मिलता है। हम जातिवाद नहीं करते हैं, बल्कि हमारे फैंस जातिवाद करते हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 


खेसारी लाल यादव ने रवि किशन पर भी कसा तंज (Khesarilal Yadav Comment On Ravi Kishan Video)-

गोरखपुर महोत्सव में रवि किशन ने पवन सिंह को आमंत्रित किया था। उस समय रवि किशन ने कहा था कि कुछ लोग पहले सही से पैर छूते थे। लेकिन अब घुटने के पास छुते हैं। उनकी चाल बदल गई है। जिसपर Khesarilal Yadav ने कहा कि रवि किशन ने मेरे करियर में कोई सहयोग नहीं किया है। मैं उनसे मिलता हूँ, सम्मान करता हूँ। रही पैर छूने की बात तो उनको तो मोदी जी के सामने दंडवत हो जाना चाहिए। 



खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी गानों पर दिया रिएक्शन (Khesarilal Yadav On Bhojpuri Song Reaction)-

इसके अलावा Khesarilal Yadav ने भोजपुरी गानों में डबल मीनिंग और अश्लीलता पर भी अपनी राय रखी Khesarilal Yadav ने कहा कि हम आम का दाम पूछ रहे हैं। और आपके दिमाग में क्या आता है। वो आपकी मर्जी है। और आश्रम मूवी में एक लड़की को बाबा के साथ सुला दिया जाता है। वो वेब-सीरीज ट्रेंड करती है। फिर हमें बुरा कहा जाता है, आखिर क्यों



Tags:    

Similar News