Suman Kalyanpur कौन थी? जिनकी तुलना लता मंगेशकर से होती थी,जानिए इनके परिवार और गानों के बारे में
Suman Kalyanpur Death: सुमन कल्याणपुर कौन थी,जिनके निधन से मनोरंजन जगत में छाया शोक, जानिए इनके बारे में सब कुछ
Suman Kalyanpur Biography Husband Children Religion Caste Songs (Image Credit- Social Media)
Suman Kalyanpur Death: दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार (31 मई) को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। सुमन कल्याणपुर की मृत्यु का कारण अभी तक अज्ञात है। सुमन कल्याणपुर के निधन से मनोरंजन जगत में एक युग का अंत हो गया है। कुछ समय पहले आशा भोसले जी का निधन हुआ और आज एक और दिग्गज गायक को हमेशा के लिए मनोरंजन जगत ने खो दिया। सुमन कल्याणपुर को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें लता मंगेशकर अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित संगीत सम्मानों से नवाजा जा चुका है। चलिए जानते हैं सुमन कल्याणपुर के बारे में
सुमन कल्याणपुर कौन थी ? (Who Was Suman Kalyanpur In Hindi)-
सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को भवानीपुर, बांग्लादेश (तत्कालीन अविभाजित भारत) में हुआ था। सुमन का पारिवारिक उपनाम हेम्मडी था। बचपन से ही सुमन ने संगीत और गायन की शिक्षा ली। 1958 में उनका विवाह मुंबई के व्यवसायी रामानंद कल्याणपुर से हुआ। उन्होंने 1952 में ऑल इंडिया रेडियो के लिए गायन से अपने करियर की शुरुआत की।
उसके बाद उन्हें 1953 में मराठी फिल्म शुक्राची चांदनी के लिए गाने का पहला मौका मिला । सुमन कल्याणपुर ने हिंदी और मराठी फिल्मों में कई गाने गाए थे। अपने करियर में उन्होंने शंकर जयकिशन, रोशन, मदन मोहन कोहली, एसडी बर्मन, एन दत्ता, हेमंत कुमार, चित्रगुप्त, नौशाद, गुलाम मोहम्मद, कल्याणजी आनंदजी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल आदि संगीतकारों के लिए गाना गाया। अपने गायन करियर के दौरान, सुमन कल्याणपुर की तुलना अक्सर की जाती थी।लता मंगेशकरक्योंकि उनकी आवाजें एक-दूसरे से बहुत मिलती-जुलती हैं। जब लता ने रॉयल्टी के मुद्दों पर मोहम्मद रफी के साथ गाने से इनकार कर दिया, तो उस दौरान सुमन कल्याणपुर ने दिवंगत गायिका के साथ 140 से अधिक युगल गीत गाए। इसके अलावा, सुमन ने मुकेश, किशोर कुमार और उस दौर के अन्य दिग्गज गायकों के साथ भी गाने गाए थे।
सुमन कल्याणपुर के परिवार में कौन-कौन है (Suman Kalyanpur Family)-
1958 में उनकी शादी मुंबई के एक व्यापारी रामानंद कल्याणपुर से हुई। रामानंद कल्याणपुर से शादी के बाद, वह हर रिकॉर्डिंग सेशन में उनके साथ जाया करते थे। सुमन की एक बेटी है जिसका नाम चारुल अग्नि है, जो शादी के बाद फिलहाल अमेरिका में रहती हैं। उनकी एक पोती है, ऐशानी अग्नि, जो भारत लौट आई और मुंबई में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) खोला। उन्होंने उस संगठन को अपनी दादी का नाम दिया। उनके पिता शंकर राव हेम्मडी 'सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया' में एक उच्च अधिकारी थे।
सुमन कल्याणपुर किस धर्म को मानती थी (Suman Kalyanpur Religion And Cast)-
Suman Kalyanpur मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी जिले (कुंडापुर) के एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार से थीं।
सुमन कल्याणपुर के गाने (Suman Kalyanpur Songs)-
Suman Kalyanpur ने हिंदी के अलावा मराठी, गुजराती, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में लगभग 3,000 से अधिक गाने गाए। सुमन कल्याणपुर के मशहूर गानो में आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे", "न न करते प्यार" और "न तुम हमें जानो" शामिल हैं।