Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का ट्रेलर किस दिन आएगा, जानिए

Haiwaan Movie Trailer Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर के बाद अब फिल्म के ट्रेलर की बारी है, चलिए जानते हैं कब आएगा ट्रेलर

Update:2026-08-19 12:13 IST

Haiwaan Movie Trailer Release Date (Image Credit-Social Media)

Haiwaan Trailer: प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म हैवान जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हैवान में अक्षय कुमार निगेटिव रोल में नजर आएंगे। तो वहीं सैफ अली खान एक ब्लाइंड पिता का किरदार निभा रहे हैं। हैवान फिल्म 2016 की मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। हैवान सिनेमाघरों में 11 सिंतबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के टीजर के बाद अब जाकर फिल्म के ट्रेलर की बारी है। चलिए जानते हैं हैवान मूवी का ट्रेलर कब जारी किया जाएगा।

हैवान मूवी का ट्रेलर कब रिलीज होगा (Haiwaan Movie Trailer Release Date)-

ट्रेलर पर काम करते हुए और फिल्म के दृश्यों की समीक्षा करते हुए, निर्देशक ने दोनों अभिनेताओं और उनके विपरीत किरदारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की है। सैफ अली खान ने फिल्म 'हैवान' में एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसे निभाना प्रियदर्शन ने खुद स्वीकार किया कि आसान नहीं रहा होगा। मिड-डे से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अभिनेता ने बिना किसी औपचारिक तैयारी के सहजता से इस किरदार में ढल गए। निर्देशक ने जोर देते हुए कहा, "कोई प्रशिक्षण नहीं, कुछ भी नहीं।" उन्होंने आगे कहा, "जब हम उनके किरदार पर चर्चा कर रहे थे, सैफ ने मुझसे पूछा कि उन्हें यह भूमिका कैसे निभानी चाहिए। मैंने उनसे कहा कि शूटिंग शुरू होने वाले दिन मैं उन्हें बता दूंगा। सेट पर पहले दिन जब वह मेरे पास आए, तो मैंने उनसे कहा कि वे अपनी आंखें खोलें और बिना पलक झपकाए यह सोचें कि वे देख नहीं सकते। सैफ ने मुझसे कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी इतनी सरल व्याख्या नहीं सुनी थी।"

 हैवान में अक्षय का किरदार ग्रे शेड वाला नहीं है; वो एक साइको है ,” प्रियदर्शन ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि उनके लंबे समय से चले आ रहे पेशेवर रिश्ते ने एक मजबूत विश्वास का स्तर बनाया है, जिससे अक्षय बिना बार-बार उनके निर्देशन पर सवाल उठाए अभिनय कर पाते हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हैवान मूवी का ट्रेलर 22 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा।

https://x.com/imkhan31/status/2089362952612991104

Tags:    

Similar News