Sunita-Govinda Divorce: गोविंदा से तलाक लेंगी सुनीता आहूजा? बेटे संग पहुंचीं कोर्ट, पपराजी पर भड़कीं

Sunita-Govinda Divorce: गोविंदा और सुनीता आहूजा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि सुनीता आहूजा को आज ही बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया, जिससे एक बार फिर तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।

Update:2026-08-19 13:31 IST

Sunita-Govinda Divorce 

Sunita-Govinda Divorce: बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरारें बढ़ती ही जा रही है, जहां अब तक सिर्फ सुनीता आहूजा ही गोविंदा पर इल्जाम पर इल्जाम लगा रहीं थीं, वहीं गोविंदा ने भी हाल ही में सुनीता पर पलटवार किया और उन्हें अपनी हद में रहने के लिए कहा। गोविंदा के इस पलटवार के बाद सुनीता आहूजा का कोई भी बयान सामने नहीं आया, हालांकि बुधवार को उन्हें फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया, जिससे एक बार फिर गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।

गोविंदा से तलाक लेंगी सुनीता आहूजा

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है, ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि सुनीता आहूजा को बुधवार को उनके बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट में देखा गया। सुनीता आहूजा और यशवर्धन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Full View

बता दें कि सुनीता आहूजा की पर्सनालिटी ऐसी है कि वो मीडिया के सामने आती हैं तो बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं, चाहे गोविंदा के बारे में हो या फिर कोई भी मुद्दा हो, लेकिन आज जब उन्हें पपराजी द्वारा स्पॉट किया गया तो सुनीता आहूजा बेहद सीरियस नजर आईं, उन्होंने मीडिया को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया, वे जल्दबाजी में थीं और उनके बेटे यशवर्धन अपनी मां के साथ नजर आए, और उन्होंने पपराजी को जगह देने के लिए कहा।

सिर्फ यहीं नहीं! सुनीता आहूजा पपराजी पर भड़क भी गईं, जब पपराजी ने उनसे पूछा कि कुछ कहना चाहेंगे तो यशवर्धन ने कहा, नहीं कुछ नहीं! वहीं सुनीता आहूजा ने भड़कते हुए कहा - बर्थडे मनाने आए थे कोर्ट में। सुनीता आहूजा और यशवर्धन को फैमिली कोर्ट के बाहर देख फैंस परेशान हो उठे हैं और अब यही कयास लग रहा है कि क्या सुनीता आहूजा ने गोविंदा से अलग होने का मन बना लिया है। जहां अब तक वे गोविंदा से अलग नहीं होना चाहतीं थीं, बड़े दावे से कहती थीं कि कुछ भी हो जाए गोविंदा उन्हीं का पति रहेगा, वहीं उन्हें फैमिली कोर्ट के बाहर देख नेटिजेंस के बीच तलाक को लेकर चर्चाएं होने लगीं हैं। हालांकि जब तब गोविंदा और सुनीता आहूजा द्वारा ऑफिशियल नहीं बताया जाता, तब तक कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता।

Tags:    

Similar News