Sunita Ahuja पहुँची फैमिली कोर्ट, Govinda से लेंगी तलाक, मीडिया के सवालों पर भड़की, देखें वीडियो

Govinda Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा का रिश्ता टूटने के कगार पर, पत्नी पहुँची फैमिली कोर्ट, वीडियो हुआ वायरल

Update:2026-08-19 13:51 IST

Govinda Wife Sunita Ahuja Divorce (Image Credit-Social Media)

Sunita Ahuja Govinda Divorce: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की निजी जीवन इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दे कि गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा उनपर लगातार धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। यही नहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने हालहि में गोविंदा की को-स्टार को लेकर कुछ ऐसे कमेंट किए, जिसके बाद गोविंदा ने भी उनको काफी कुछ कहा, जहाँ सुनीता अहूजा हमेशा कहती हुई नजर आई हैं कि वो कभी गोविंदा को तलाक नहीं देंगी। लेकिन अब लग रहा है कि गोविंदा और सुनीता अहूजा का रिश्ता टूटने के कगार पर है। क्योंकि आज गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुई हैं। जब पैप्स ने गोविंदा की पत्नी से सवाल पूछा तब वो गुस्सा हो गई। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा पहुँची फैमिली कोर्ट होगा तलाक (Govinda Wife Sunita Ahuja Went Family Court With Son Video)-

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा का निजी जीवन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। गोविंदा की पत्नी काफी समय से उनपर धोखे का आरोप लगा रही थी। लेकिन लॉक अप सीजन 2 में जब गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा गई थी। उस समय उन्होंने कहा था कि कुछ भी हो जाए, वो गोविंदा को तलाक नहीं देगीं। इसके अलावा सुनीता अहूजा की तबीयत सही ना होने की वजह से गोविंदा और उनकी बेटी टीना अहूजा उनको लॉक अप 2 से लेने के लिए पहुँचे थे। जिसके बाद से ये क्लियर हुआ कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अभी सबकुछ सही है। 

लेकिन लॉक अप 2 से बाहर आने के बाद ही जैसे ही गोविंदा ने अपनी नई फिल्म रानी स्वर्णकार के साथ अनाउंस किया। उनकी पत्नी से जब उसके बारे में पूछा गया, तो उनकी पत्नी ने कहा कि उनका स्टैडर्ड गिर चुका है। जिसके बाद गोविंदा का नाम लगातार उनकी को-एक्ट्रेस के साथ जुड़ता गया। जिसपर गोविंदा ने भी कहा कि हद में रहिए, इन सबके बीच अब गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा पहुँची बेटे यश के साथ फैमिली कोर्ट, जब पैप्स ने उनसे सवाल पूछा तो गुस्सा हो गई और कहा कि बर्थडे पॉर्टी में आई है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।



Tags:    

Similar News