Alpha Teaser: अल्फा का बड़ा धमाका! हो जाइए तैयार, इस दिन मिलेगा सरप्राइज़

Alpha Teaser Release Date: अल्फा के मेकर्स बहुत ही जल्द दर्शकों के बीच बड़ा धमाका करने वाले हैं, जी हां! चलिए जानते हैं ये धमाका किस दिन होने वाला है।

Update:2026-06-08 13:11 IST

Alpha Teaser

Alpha Teaser Release Date: यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, इसका एक खास वजह यह है कि ये पहली फीमेल स्पाई फिल्म होने वाली है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का ऐसा रोल देखने को मिलेगा, जिसे देख दर्शक यकीनन हैरान रह जाएंगे। वहीं, अब अल्फा मूवी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जो कि इसके टीजर रिलीज डेट से जुड़ी हुई है।

कब आएगा अल्फा का टीजर

अल्फा एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो खतरनाक एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक मेकर्स अल्फा का टीजर आज से ठीक 2 दिन बाद, यानी कि 10 जून को जारी करने वाले हैं, जी हां! अल्फा की पहली झलक 10 जून को दर्शकों के सामने पेश की जा सकती है, फिलहाल, मेकर्स के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है।

Full View

अल्फा में आलिया भट्ट का क्या होगा रोल

आलिया भट्ट इस फिल्म में एक ऐसा रोल अदा करेंगी, जो अब तक उन्होंने पर्दे पर नहीं निभाया है, दरअसल वे फिल्म में एक किलर का रोल अदा करते नजर आएंगी। मतलब कि आलिया भट्ट अल्फा किलर बनेंगी, जो लोगों की हत्या करती है, उनका बेहद खतरनाक एक्शन होने वाला है, जिसका खुलासा फिल्म के विलेन बॉबी देओल खुद कर चुके हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म अल्फा

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म अल्फा स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा बॉबी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। दिलचस्प बात तो यह है कि अनिल कपूर भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को शिव रवैल ने निर्देशित किया है। अल्फा की रिलीज डेट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 10 जुलाई बताई है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ते पहले रिलीज़ होगी, यानी कि 3 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

Tags:    

Similar News