Pepsi Sharma Death: कौन थे हरियाणवी आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा ? 38 की उम्र में निधन, जानिए परिवार में कौन-कौन
Pepsi Sharma Died: हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा का 38 की उम्र में निधन हो गया है।
Pepsi Sharma Died
Pepsi Sharma Died: हरियाणवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल इंडस्ट्री के जाने माने आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहें, महज 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इतने होनहार आर्टिस्ट के इतनी कम उम्र में चले जाने से इंडस्ट्री में मातम छा गया है, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर पेप्सी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। चलिए पेप्सी शर्मा के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
कैसे हुआ पेप्सी शर्मा का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेप्सी शर्मा को अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पेप्सी शर्मा हरियाणवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकारों में से एक गिने जाते रहे हैं, और ऐसे में उनके आकस्मिक निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।
कौन थे पेप्सी शर्मा
पेप्सी शर्मा गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र स्थित पतला गांव के रहने वाले थे। ग्रामीण माहौल से निकलकर उन्होंने हरियाणवी लोक कला और रागिनी गायन में अपनी अलग पहचान बनाई थी, बता दें कि पेप्सी शर्मा को बचपन से ही गायन का शौक था और यही शौक उन्हें आज यहां तक लाया था। पेप्सी शर्मा अपनी शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते थे। बता दें कि पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था, लेकिन अपने फैंस के बीच वे पेप्सी शर्मा के नाम से मशहूर थे। पेप्सी शर्मा सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं थे, बल्कि उनकी कॉमिक टाइमिंग भी बेहद कमाल की थी, उनकी कॉमेडी सुन दर्शक पेट पकड़कर पर हंसने पर मजबूर हो जाते थे।
पेप्सी शर्मा के परिवार में कौन-कौन
यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी हो चुकी थी, हालांकि उनकी पत्नी के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके बच्चों के बारे में बताएं तो पेप्सी शर्मा अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ ही अपनी 10 साल की बेटी व 7 साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
पेप्सी शर्मा का म्यूजिक करियर
पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी की कई नामचिन्ह हस्तियों के साथ काम किए, उनके कई गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। पेप्सी घरवालों से छुपकर गाना गया करते थे, उनके घरवालों को पेप्सी के गायन के बारे में तब पता चला जब पहली बार उनका कार्यक्रम टेलीविजन पर प्रसारित हुआ, तब जाकर परिवार और रिश्तेदारों को अन्य लोगों के माध्यम से पता चला। पेप्सी शर्मा की जोड़ी ज्यादातर सपना चौधरी के साथ हिट रही, उन्होंने सपना चौधरी संग कई स्टेज शोज किए हैं।