Awarapan 2 Teaser: इंतजार होगा खत्म! इस दिन आ रहा है इमरान हाशमी की आवारापन 2 का टीजर

Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 का टीजर कब जारी किया जाएगा आइए जानते हैं।

Update:2026-06-08 12:31 IST

Awarapan 2 Teaser (Photo- Social Media)

Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी करने वाले हैं, जी हां! उनकी फिल्म आवारापन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, जो अगस्त महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी की गई, और अब मेकर्स दर्शकों के सामने फिल्म की पहली झलक पेश करने को तैयार हैं। पता चल चुका है कि इमरान हाशमी की आवारापन 2 की पहली झलक कब रिलीज की जाएगी, आइए जानते हैं फिर।

आवारापन 2 का टीजर इस दिन होगा रिलीज

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, दर्शक पहली बार इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्सुक हैं, यकीनन इनकी केमिस्ट्री पर्दे पर आग लगाने वाली है, खासतौर पर फैंस इमरान हाशमी को उनके आइकॉनिक किरदार शिवम के रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं अब जल्द ही पहली झलक दर्शकों के बीच आने वाली है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 की पहली झलक 1 जुलाई को जारी की जाएगी, जी हां! हालांकि मेकर्स ने अब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि आवारापन 2 का टीजर 1 जुलाई को रिलीज हो सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि टीजर में "तो फिर आओ" गाने की झलक देखने को मिलेगी, यह खबर सुन फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

कब रिलीज हो रही आवारापन 2

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के साथ ही इस फिल्म में शबाना आजमी भी अहम रोल में हैं, खबरों की मानें तो शबाना आजमी नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है, वहीं विशेष फिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म पहले इसी साल अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण अब ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म "बंटवारा 1947" से होने वाली है।

Tags:    

Similar News