अमृता राव का बेबीः सामने आई पहली तस्वीर, फैंस बोले- पापा की काॅपी

अमृता राव और आरजे अनमोल के बेटे वीर का जन्म नवंबर 2020 में हुआ था जिसके जन्म के करीब 4 महीने बाद आरजे अनमोल ने अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

Update: 2021-03-18 07:24 GMT
अमृता राव का बेबीः

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल के फैंस उनके बेटे को देखने के लिए काफी समय से इंतेजार कर रहे थे। फैंस की ख्वाहिश को आज उन्होंने पूरा कर दिया है। अमृता राव और आरजे अनमोल के बेटे वीर का जन्म नवंबर 2020 में हुआ था जिसके जन्म के करीब 4 महीने बाद आरजे अनमोल ने अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

आरजे अनमोल ने अपने बेटे वीर के जन्म के करीब 4 महीने बाद उसकी पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद से अमृता राव और आरजे अनमोल के फैंस उनके बेटे की पहली फोटो देखकर काफी खुश हो रहे है। और साथ ही वीर की यह पहली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। आरजे अनमोल ने इस फोटो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कि हमारी दुनिया, हमारी खुशी #Veer।

ये भी देखिये: ऊंट और इंसान का मस्ती भरा वीडियो वायरल, देखकर उधारी के पैसे आ जाएंगे याद



वीर की स्माइल पर फिदा फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में तीनों हंसते हुए देख रहे हैं और नन्हें वीर की स्माइल बेहद क्यूट है जो फैंस का दिल जीत रही है। आपको बता दें कि अमृता राव ने अपने बेटे का नाम वीर क्यों रखा इस बारे में भी बताया था उन्होंने कहा था कि ''अनमोल और अमृता दोनों ही देशभक्त हैं और वीर नाम अनमोल को बहुत पसंद था। जब उन्होंने अमृता को वीर नाम बताया तो उन्हें भी ये नाम काफी पसंद आया।

साल 2016 में हुई शादी

बता दें कि अमृता राव और आरजे अनमोल ने शादी से पहले 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद दोनों 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। अमृता राव ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में शाहिद कूपर के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

ये भी देखिय़े: गायिका राजकुमारी दुबे, बनारस से खास रिश्ता, पहली Background Singer हैं ये

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News