Anil Kumar Rastogi कौन हैं ? जिन्होंने पीएम मोदी से नहीं मिलाया हाथ, जानिए क्यों किया ऐसा

Who Is Anil Kumar Rastogi: अनिल कुमार रस्तोगी जिन्होंने पद्मश्री अवॉर्ड के दौरान पीएम मोदी से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद हुए ट्रोल जानिए कौन हैं

Update:2026-06-25 14:16 IST

Anil Kumar Rastogi PM Modi (Image Credit-Social Media)

Anil Kumar Rastogi PM Modi: बुधवार को पद्मश्री अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। जिसमें वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा कई प्रतिष्ठित कलाकारों को इस अवॉर्ड से अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान एक ऐसा क्षण कैमरे में कैद हो गया। जिसकी चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर हो रही है। बता दे कि एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी ने पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ नहीं मिलाया, जिसकी वजह से उनको ट्रोल किया जा रहा है। चलिए जानते हैं कौन हैं अनिल कुमार रस्तोगी और किन-किन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

अनिल कुमार रस्तोगी कौन हैं (Who Is Anil Kumar Rastogi In HIndi)-

लखनऊ उत्तर प्रदेश में जन्में अनिल कुमार रस्तोगी जोकि एक वैज्ञानिक के साथ ही साथ एक्टर भी हैं। अनिल कुमार रस्तोगी ने अपने करियर की शुरूआत 2005 में मैं, मेरी पत्नी और वो से किया था। इसके अलावा अनिल कुमार रस्तोगी को उड़ान में भी देखा गया है। उड़ान में उन्होंने एसएसपी बशीर अहमद का किरदार प्ले किया था। अनिल कुमार रस्तोगी ने थिएटर में योगदान के लिए कई सारे अवॉर्ड जीते थे। 

अनिल कुमार रस्तोगी ने सूक्ष्म जीव विज्ञान में पीएचडी की थी। मनोरंजन जगत में आने से पहले वो लखनऊ के छत्तर मंजिल स्थित केंद्रीय औषधी अनुसंधान संस्थान से वैज्ञानिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अनिल कुमार रस्तोगी ने 800 से ज्यादा थिएटर नाटकों में काम किया है। 2018 में एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर भारतीय राजनेता शिवराज पाटिल का किरदार प्ले किया था। 


 अनिल कुमार रस्तोगी के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी, बेटे का नाम अनुराग रस्तोगी है। बेटी के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं प्राप्त है। बुधवार को अनिल कुमार रस्तोगी को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अनिल कुमार रस्तोगी ने पीएम मोदी से क्यों नहीं मिलाया हाथ (Why Did Anil Kumar Rastogi Ingnore PM Modi)-

जैसे-जैसे अनिल कुमार रस्तोगी का पीएम मोदी के साथ का वीडियो वायरल हुआ। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साकेत गोखले की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- “जो लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं, मैं 80 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति हूं, यह मेरी उम्र के कारण हुई एक गलती थी। मैं हमारे प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं और मुझे लगता है कि वर्तमान में देश चलाने के लिए वही सबसे अच्छे विकल्प हैं!” 

Tags:    

Similar News