Athiya Shetty Baby: किस पर गई है अथिया-KL राहुल की बेबी, रखा ये प्यारा नाम, जानिए मतलब

Athiya Shetty-KL Rahul Baby Girl Photo: अथिया शेट्टी और KL राहुल ने पहली बार अपनी नन्ही सी जान की तस्वीर को शेयर करते हुए, उसके नाम का भी खुलासा कर दिया है|

Update:2025-04-18 15:57 IST
Athiya Shetty-KL Rahul Baby Girl Photo

Athiya Shetty-KL Rahul Baby Girl Photo

  • whatsapp icon

Athiya Shetty-KL Rahul Baby Girl: अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर KL राहुल के घर हाल ही में एक लक्ष्मी आई है, जी हां! अथिया शेट्टी ने मार्च महीने में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसकी जानकारी इस कपल ने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। वहीं अब अथिया शेट्टी और KL राहुल ने पहली बार अपनी नन्ही सी जान की तस्वीर को शेयर करते हुए, उसके नाम का भी खुलासा कर दिया है, आइए बताते हैं कि अथिया शेट्टी और KL राहुल ने अपनी प्रिंसेस का क्या नाम रखा है।

अथिया शेट्टी-KL राहुल बेबी गर्ल (Athiya Shetty-KL Rahul Baby Girl Photo)

भारतीय क्रिकेटर KL राहुल का आज जन्मदिन है, इस खास मौके पर KL राहुल और उनकी बीवी अथिया शेट्टी ने अपने बेबी गर्ल के नाम का ऐलान कर दिया है। जी हां! अथिया शेट्टी-KL राहुल ने सोशल मीडिया पर एक हैप्पी फैमिली पिक्चर शेयर की है, जिसमें अथिया और राहुल के साथ ही उनकी नन्हीं सी जान नजर आ रही है, हालांकि इस तस्वीर में बेबी गर्ल का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कपल ने नाम का खुलासा कर दिया है।

Full View

इस खूबसूरत सी फोटो के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, "हमारी बेबी गर्ल...हमारी सब कुछ। Evaarah/ इवारा - गिफ्ट ऑफ गॉड।" अथिया और KL राहुल ने अपने बेबी गर्ल का नाम इवारा रखा है, जिसका मतलब भगवान का दिया हुआ तोहफा होता है। ये नाम फैंस के साथ ही सेलेब्स को भी बेहद पसंद आ रहा है। सेलेब्स जैसे अर्जुन कपूर, सामंथा रूथ प्रभु, शोभिता धूलिपाला, मलाइका अरोड़ा, बादशाह, ईशा गुप्ता, वाणी कपूर जैसे कई और नाम की तारीफ करते नजर आ रहें हैं।

मार्च महीने में दिया था बेबी गर्ल को जन्म (Athiya Shetty-KL Rahul Baby Girl Name)

अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने 24 मार्च को अपनी बिटिया रानी का स्वागत किया। अथिया अपने बेबी गर्ल के साथ अपना पूरा समय बिता रहीं हैं, वहीं नाना सुनील शेट्टी तो पहले ही अपनी खुशी जाहिर कर चुके हैं कि वे नाना बनकर कितने खुश हैं।

Tags:    

Similar News