Batwara 1947 Collection Day 2: पहले दिन की तुलना में बंटवारा 1947 से दूसरे दिन किया अच्छा कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया, जानिए दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन
Batwara 1947 Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)
Batwara 1947 Collection Day 2: बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अन्य अहम किरदार प्ले कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चाओं में छाई थी, फिल्म का पहले नाम लाहौर 1947 था। लेकिन बाद में बंटवारा 1947 कर दिया गया। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 की टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के साथ थी। आवारापन 2 की तुलना में बंटवारा 1947 से दूसरे दिन कम कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं बंटवारा 1947 के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में
बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Batwara 1947 Box Office Collection Day 2)-
बंटवारा 1947 असगर वजाहत के नाटक जिस लाहौर ना देख्या पर आधारित है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म की कहानी और नाटक में काफी अंतर है। बंटवारा 1947 एक मार्मिक कहानी है। जिसने भी इस फिल्म को देखा, उसने फिल्म की कहानी और कास्ट की काफी तारीफ की है। बंटवारे को दर्द को बंया करती है ये फिल्म, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के साथ रिलीज होने की वजह से कहीं ना कहीं बंटवारा 1947 को नुकसान का समना करना पड़ा है।
बंटवारा 1947 के यदि पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.57 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया। वहीं इसके साथ रिलीज हुई आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही तय था कि बंटवारा 1947, आवारापन 2 की तुलना में कम कलेक्शन करेगी।
बंटवारा 1947 के यदि आज के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने आज यानि 15 अगस्त को अबतक बॉक्स ऑफिस पर 3.49 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। जोकि कल की तुलना में ज्यादा है। और कल रविवार होने की वजह से फिल्म की कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।