Devi Chitralekha: मोह-माया से दूर रहने का संदेश, फिर 2 करोड़ की कार..., कथावाचक चित्रलेखा पर भड़के लोग
Devi Chitralekha Trolling: कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर देवी चित्रलेखा को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, आइए जानते हैं क्यों।
Devi Chitralekha Trolling
Devi Chitralekha Trolling: कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर देवी चित्रलेखा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं, यूजर्स उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा रहें हैं और कुछ तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहें हैं। जी हां! देवी चित्रलेखा क्यों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं, इसकी वजह आपको बताए तो दरअसल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया गया लेटेस्ट पोस्ट है, जी हां! देवी चित्रलेखा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया गया है, जिसे देख यूजर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया।
देवी चित्रलेखा हुईं ट्रोल
कथावाचक चित्रलेखा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं, दरअसल उनकी टीम द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें वे एक नई कार की पूजा करते दिख रहीं हैं, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। देवी चित्रलेखा की पूरी 16 तस्वीरें साझा की गईं हैं, जिसमें किसी में वे कार की पूजा कर रहीं हैं, तो किसी में कार के सामने खड़े होकर पोज दे रहीं हैं, उनके साथ तस्वीरों में अन्य कई लोग नजर आ रहें हैं।
देवी चित्रलेखा को इस नई कार के साथ देख यूजर्स उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं, यूजर्स का कहना है कि लोगों को मोह माया से दूर रहने की सलाह देने वालीं, खुद 2 करोड़ की नई कार खरीदी है। एक यूजर ने लिखा, "मोह माया त्याग दो पार्थ।" दूसरे ने लिखा, "मोह माया विथ 2 करोड़।" तीसरे ने लिखा, "मोह माया से आप भी दूर रहो, सिर्फ अपने भक्तों को ही ज्ञान देती हो।" चौथे ने लिखा, "वाह दीदी आपने तो मोह माया की परिभाषा ही बदल दी।" पांचवें ने लिखा, "मोह माया का ज्ञान देने वाले खुद ही नहीं छोड़ पाते।" इसी तरह पूरे कमेंट बॉक्स में यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहें हैं।
क्या देवी चित्रलेखा ने ली 2 करोड़ की कार
देवी चित्रलेखा को 2 करोड़ की कार लेने के लिए ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन हम आपको बता दें कि ये कार उनकी नहीं है, कैप्शन में साफ लिखा है कि ये कार उनके भक्त द्वारा ली गई है, जिसकी पूजा करने के लिए देवी चित्रलेखा वहां मौजूद हैं, हालांकि यूजर्स ने कैप्शन को नजरअंदाज कर दिया और चित्रलेखा को ट्रोल करने में जुटे हुए हैं।