Bhojpuri Song: पवन सिंह या खेसारी लाल यादव नहीं इस सिंगर का गाना दर्शकों की बनी पहली पसंद
Bhojpuri Gana: पवन सिंह और खेसाली लाल यादव को टक्कर दे रहे हैं नीलकमल उनका गाना यूट्यूब पर लगातार कर रहा है ट्रेंड
Bhojpuri Gana Neelkamal Sadiya Sarkaav Raja Ji (Image Credit- Social Media)
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही दर्शकों की पहली पंसद ना हो लेकिन भोजपुरी गाने आज के समय में बॉलीवुड गानों को टक्कर दे रहे हैं। यही वजह है कि भोजपुरी सिनेमा के एक्टर, एक्टिंग से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज पर अपना ध्यान देते हैं। तो वहीं अब बॉलीवुड में भी भोजपुरी सिनेमा के सिंगर की मांग बढ़ गई है। भोजपुरी सिनेमा के सबसे मशहूर सिंगर में इस समय पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है। पवन सिंह ने राजकुमार राव की फिल्म स्त्री और विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो में गाना गाया था। जोकि काफी सुपरहिट रहा था। इसके अलावा टॉलीवुड की फिल्म डकैत में गाना गया है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव ने भी वरूण धवन की फिल्म में पनवाड़ी गाना गाया था। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। तो वहीं भोजपुरी सिनेमा के सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को इस समय नीलकमल जोरदार टक्कर दे रहे हैं। उनका गाना लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा हैं।
भोजपुरी सिंगर नीलकमल का गाना सड़ियाँ सरकाव रााज जी (Bhojpuri Gana Neelkamal Sadiya Sarkaav Raja Ji)-
भोजपुरी सिंगर नीलकमल का गाना सड़ियाँ सरकाव राजा जी इन दिनों यूट्यूब पर लगातार ट्रेंडिंग में हैं। इस गाने में नीलकमल के साथ आकांक्षा सिंह को देखा गया है। आकांक्षा सिंह वहीं एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव के साथ भी जुड़ा था। उनका ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुए 5 महीने हो गया और इस गाने ने यूट्यूब पर 95 मिलियन व्यूज प्राप्त किया है। जोकि अभी तक पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने से भी ज्यादा है।
नीलकमल का ये गाना लगातार यूट्यूब पर ट्रेंडिग में रहा है। इस गाने को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। नीलकमल लागातार भोजपुरी सिनेमा में म्यूजिक वीडियों के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ रहे हैं।