Chand Mera Dil Trailer Review: रोमांटिक और भावात्मक क्षणों से भरपूर, चांद मेरा दिल फिल्म का ट्रेलर

Chand Mera Dil Movie Trailer Review: आनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल जोकि एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जाने कैसा है फिल्म का ट्रेलर

Update:2026-05-11 16:09 IST

Ananya Panday Lakshya Chand Mera Dil Movie Trailer Review (Image Credit-Social Media)

Chand Mera Dil Movie Trailer: अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत फिल्म चाँद मेरा दिल जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। तो वहीं अब जाकर उनकी फिल्म Chand Mera Dil का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर भी टीजर की ही तरह दर्शकों के बीच लोकप्रियताहासिल कर रहा है। चलिए जानते हैं Chand Mera Dil Movie का ट्रेलर कैसा है। 

चांद मेरा दिल मूवी ट्रेलर रिव्यू (Chand Mera Dil Movie Trailer Review In Hindi)-

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म Chand Mera Dil का ट्रेलर 11 मई 2026 को रिलीज हुआ है। विवेक सोनी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। ये फिल्म का ट्रेलर रोमांस, जुनून और भावात्मक क्षणों से भरपूर है। यह फिल्म अनन्या पांडे और लक्ष्य के ईर्द-गिर्द घूमती है। Chand Mera Dil Movie के ट्रेलर की शुरूआत अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत किरदार चांदनी के साथ होती है। जिसमें आरव, चांदनी से माफी मांगता है। दोनों के बीच तनावपूर्ण दृश्य देखने को मिलता है। चांदनी आरव को अपने से दूर धकेलती हुई नजर आती है। उनका ये क्षण गहरे आकर्षण को दर्शाते हैं। लेकिन यह गर्मजोशी भावात्मक उथल-पुथल में बदल जाती है। 



आरव को फिल्म के ट्रेलर में चांदनी से माफी मांगने से पहले आक्रामक रूप में देखा गया है। लेकिन चांदनी भी अपने शब्दों से उनको जवाब देती हैं। आरव कहते से कहती हैं कि मेरे आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। फिल्म के टीजर की ही तरह ट्रेलर में कई रोमांटिक और भावात्मक पल देखने को मिले हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित, चांद मेरा दिल का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा ने किया है। निर्देशक विवेक सोनी ने तुषार परांजपे के साथ मिलकर कहानी और पटकथा पर काम किया है। संवाद विवेक, तुषार और अक्षत घिल्डियाल ने लिखे हैं।

ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने कहा है कि- बहुत दिनों बाद एक अच्छी रोमांटिक फिल्म देखने को मिली है। सुहाना खान समेत अन्य स्टार किड्स और सेलेब्स ने फिल्म के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

चांद मेरा दिल मूवी कब रिलीज होगी (Chand Mera Dil Movie Release Date)-

चांद मेरा दिल सिनेमाघरों में 22 मई 2026 को दर्शकों को देखने को मिलेगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर किसी अन्य बड़ी फिल्म के साथ नहीं है। इसलिए ये कह सकते हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 

Tags:    

Similar News