June Movie Releases : राम चरण से लेकर बॉबी देओल तक की जून में रिलीज होने वाली फिल्में
June Upcoming Movies 2026: जून के महीने में रिलीज होने वाली फिल्में जिसमें वरूण धवन से लेकर शाहिद कपूर और इन अभिनेताओं की फिल्में होंगी रिलीज
June Movie Releases 2026 (Image Credit- Social Media)
June Movie Releases 2026: मई का आधा महीना लगभग खत्म हो चुका है। और इस महीने कुछ खास बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक नहीं दिया है। पहले हफ्ते रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। फिल्म ने हिंदी सिनेमा की तुलना में मराठी फिल्मों में ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। तो वहीं राजा शिवाजी के अलावा इस अगले हफ्ते नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहानी और कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। फिल्म ने अपने बजट के इतना भी कलेक्शन नहीं किया है। तो वहीं इस हफ्ते आखिरी सवाल, नवगुंजरा और अगले हफ्ते चांद मेरा दिल से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं। तो वहीं आज हम जून 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं जून 2026 में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।
जून अपकमिंग मूवी रिलीज 2026 (June Upcoming Movies Release 2026 In Hindi)-
राम चरण की फिल्म पेड्डी मूवी ( Ram Charan Movie Peddi)-
राम चरण की फिल्म पेड्डी जोकि पहले नवंबर 2025 में रिलीज होने वाली ती। अब जाकर इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। फिल्म का गाना चिकरी-चिकरी पहले ही दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। तो वहीं फिल्म का ट्रेलर भोपाल में 18 मई को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 4 जून 2026 को रिलीज होगी।
है जवानी तो इश्क होना है मूवी (Hai Jawani To Ishq Hona Hai Movie)-
वरूण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, जोकि यश की टॉक्सिक फिल्म के रिलीज डेट में बदलाव के साथ ही 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉबी देओल बंदर मूवी (Bobby Deol Bandar Movie)-
बॉबी देओल की फिल्म बंंदर जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। जोकि एक ऐसे टीवी एक्टर की कहानी है, जो डेटिंग एप के माध्यम से एक लड़की से मिलता है। और वो लड़की उसपर जबरदस्ती और अन्य आरोप लगाती है। फिल्म का टीजर और टाइटल ट्रैक दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। तो वहीं बंदर मूवी सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज होगी।
मैं वापस आऊंगा मूवी (Main Vaapas Aaunga Movie)-
दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आउंगा भी सिनेमाघरों में जून के महीने में यानि 12 जून 2026 को रिलीज होगी।
गवर्नर द साइलेंट सेवियर मूवी रिलीज (Governor: The Silent Saviour Movie Release)-
मनोज बाजपेयी की फिल्म Governor: The Silent Saviour भी जून के महीने में रिलीज होगी। ये फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।
कॉकटेल 2 रिलीज डेट (Cocktail 2 Movie Release Date)-
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून 2026 को रिलीज होगी।