Neelam Giri Video: बिग बॉस में जाते ही देसी हसीना का बोल्ड वीडियो वायरल, कर रहीं खूब रोमांस, देखें

Neelam Giri Bold Video:बिग बॉस 19 नीलम गिरी का एक बेहद बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है|

Update:2025-08-26 16:13 IST

Neelam Giri Bold Video (Photo- Social Media)

Neelam Giri Bold Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की देसी हसीना नीलम गिरी इन दिनों सुर्खियों में आ चुकीं हैं, जी हां! नीलम गिरी का नाम पिछले कुछ दिनों से ट्रेंडिंग में बना हुआ है, क्योंकि भोजपुरी पर्दे पर गर्दा उड़ाने वालीं अभिनेत्री नीलम गिरी अब सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के घर में अपना जलवा दिखा रहीं हैं। नीलम गिरी ने जहां एक तरफ बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19 Actress Video) के घर में एंट्री की, वहीं दूसरी तरफ नीलम गिरी का एक बेहद बोल्ड वीडियो (Neelam Giri Hot Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, आइए दिखाते हैं।

नीलम गिरी का बोल्ड वीडियो वायरल (Neelam Giri Latest Video Viral)

भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी बिग बॉस (Bigg Boss Neelam Giri) के घर में अपना खेल दिखाने पहुंच चुकीं हैं, उन्हें पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री से सपोर्ट मिल रहा है, यहां तक कि भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह ने नीलम गिरी को बिग बॉस के सेट पर खुद इंट्रोड्यूस किया था। भोजपुरी के तमाम एक्टर्स नीलम गिरी के लिए पोस्ट शेयर कर रहें हैं और साथ ही अपने फैंस को नीलम को सपोर्ट करने की रिक्वेस्ट कर रहें हैं।


नीलम गिरी बिग बॉस के घर में पहुंच चुकीं हैं और अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के घर के बाहर उनका एक बोल्ड वीडियो सामने आ गया है, जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। नीलम गिरी वीडियो में भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव संग खूब रोमांस कर रहीं हैं। बता दें कि नीलम गिरी का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल कमरिया में पीर है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी पर फिल्माया गया है।

Full View

खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी (Khesari Lal Yadav Neelam Giri Song) का कमरिया में पीर गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है और यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है, इस म्यूजिक वीडियो में नीलम गिरी ने अपना किलर अंदाज दिखा रहीं हैं, वे और खेसारी रोमांस में सारी हदें पार करते नजर आ रहा है। म्यूजिक वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहें हैं।

Tags:    

Similar News