Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का थीम रिवील? होगी नए व Ex कंटेस्टेंट्स के बीच टक्कर

Bigg Boss 20 Concept: बिग बॉस 20 सुर्खियों में आ चुका है, वहीं अब इसके थीम से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है, आइए जानते हैं।

Update:2026-06-06 09:41 IST

Bigg Boss 20 Concept

Bigg Boss 20 Concept: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन यानी कि "बिग बॉस 20" जल्द ही शुरू होने वाला है। बिग बॉस 20 से जुड़ी लगातार कोई न कोई अपडेट आ रही है, कभी कंटेस्टेंट्स को लेकर तो कभी बिग बॉस के ऑन एयर से जुड़ी। वहीं बिग बॉस लवर्स इन अपडेट्स को सुन खुशी से चहक उठते हैं, इन सबके बीच, बिग बॉस 20 से जुड़ी एक और दिलचस्प अपडेट मिली है, जो यकीनन दर्शकों को एक्साइटेड कर देगी, जी हां! दरअसल ये अपडेट बिग बॉस 20 की थीम से जुड़ी हुई है, आइए जानते हैं।

क्या होगा बिग बॉस 20 का थीम

बिग बॉस के अब तक के सभी सीजन में अलग-अलग थीम देखने को मिली है, वहीं अब 20वां सीजन भी सबसे अलग और खास होने वाला है, मेकर्स इस सीजन को दिलचस्प बनाने के लिए कमर कस चुके हैं और इस बार ऐसा कॉन्सेप्ट लेकर आने वाले हैं, जो अब तक के सभी सीजन्स से एकदम अलग होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बिग बॉस में नए खिलाड़ी वर्सेस पुराने खिलाड़ी होगा। नहीं समझे? चलिए हम बताते हैं।


दरअसल, सुनने में आया है कि मेकर्स इस बार बिग बॉस में 8 नए चेहरों को अप्रोच करेंगे और इसी के साथ 8 बिग बॉस के Ex खिलाड़ियों को लेंगे, यानी कि नए और पुराने खिलाड़ियों के बीच बिग बॉस के घर में जंग छिड़ेगी, यानी कि इस बार 20वां सीजन फुल ऑन धमाकेदार होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, इस बार खतरों के खिलाड़ी 15 में भी यही कॉन्सेप्ट रखा गया है, कुछ पुराने खिलाड़ियों के साथ नए खिलाड़ी को लिया गया है और अब ऐसा ही बिग बॉस 20 के साथ भी होने वाला है। हालांकि इस कॉन्सेप्ट को लेकर अब तक मेकर्स द्वारा कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा जरूर किया जा रहा है।

बिग बॉस 20 के लिए इन खिलाड़ियों को किया गया अप्रोच

बिग बॉस 20 के लिए मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है, अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच किया गया, जैसे कि गुल्लू, जो एमटीवी रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शोज जीत चुके हैं। गुल्लू के अलावा अरबाज पटेल, मिस्टर फैजू, रिद्धिमा गुप्ता और आकांक्षा चौधरी जैसी हस्तियों को बिग बॉस 20 का ऑफर दिया गया है।

Tags:    

Similar News