Dostana 2: दोस्ताना 2 पर आई मुसीबत, डायरेक्टर ने बीच में छोड़ी फिल्म

Dostana 2 Director: दोस्ताना 2 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक निर्देशक अद्वैत चंदन ने बीच में ही छोड़ दी है, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Update:2026-06-06 14:39 IST

Dostana 2 Director Advait Chandan

Dostana 2 Director: साल 2008 में रिलीज हुई हिट फिल्म दोस्ताना के सीक्वल की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है, यहां तक कि फिल्म की स्टार कास्ट भी फाइनल हो गई है, लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू की गई है। वहीं, इसी बीच दोस्ताना 2 से जुड़ी एक चौंकने वाली खबर सामने आ रही है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोस्ताना 2 के निर्देशक अद्वैत चंदन ने इस फिल्म को बीच में ही टाटा-बाय-बाय कह दिया है, आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।

अद्वैत चंदन ने छोड़ी दोस्ताना 2

दोस्ताना 2 से जुड़ी अपडेट पर फैंस नजरें गड़ाए बैठे हैं, लेकिन लंबे समय से फिल्म पर कोई अपडेट नहीं दी गई है और अब जब एक अपडेट सामने आई भी है, तो वो निराश करने वाली है। दरअसल बताया जा रहा है कि दोस्ताना 2 को निर्देशित करने जा रहे डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है, उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से किया। करीब 7 महीने तक अद्वैत चंदन इस फिल्म से जुड़े रहे और फिर क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया, जिसकी वजह से अब फिल्म में और देरी होने वाली है।

Full View

बता दें कि, दोस्ताना 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट 2019 में की गई थी, लेकिन कुछ न कुछ मुश्किलों की वजह से फिल्म टलती आ रही है, वहीं अब जब सब कुछ फाइनल था तो निर्देशन ने ही फिल्म से किनारा कर लिया, जिसके चलते अब धर्मा प्रोडक्शन को दोस्ताना 2 के लिए नए डायरेक्टर की तलाश है, देखना होगा कि अब अद्वैत चंदन की जगह कौन सा निर्देशक लेगा।

दोस्ताना 2 स्टार कास्ट

2008 में रिलीज हुई दोस्ताना मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, अब दोस्ताना 2 की बात करें तो इसमें लक्ष्य लालवानी और विक्रांत मैसी लीड रोल में होंगे। हालांकि लीड हीरोइन के नाम का ऐलान नहीं किया गया है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी कपूर या श्रीलीला फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। वहीं, फिल्म की शूटिंग व रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

Tags:    

Similar News