Hai Jawani toh Ishq Hona Hai Day 1 Collection: वरुण धवन की फिल्म का चला जादू, पहले दिन की बंपर कमाई
Hai Jawani toh Ishq Hona Hai Day 1 Collection: वरुण धवन की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" आज से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है, चलिए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी ओपनिंग लेने वाली है।
Hai Jawani toh Ishq Hona Hai Day 1 Collection
Hai Jawani toh Ishq Hona Hai Day 1 Collection: फिल्म निर्देशक डेविड धवन के निर्देशन में बनीं फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" 5 जून यानी कि आज से बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई है, इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं। ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जी हां! "है जवानी तो इश्क होना है" फिल्म जहां कुछ दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं बहुत से लोग फिल्म को ट्रोल कर रहें हैं। चलिए इन सबके बीच जानते हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी।
है जवानी तो इश्क होना है डे 1 कलेक्शन
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल की बंदर और राम चरण की Peddi से हुआ, बता दें कि "है जवानी तो इश्क होना है" फिल्म में साथ ही 5 जून को बॉबी देओल की "बंदर" भी रिलीज हुई, वहीं 4 जून को राम चरण की Peddi भी रिलीज की गई थी, ऐसे में फिल्म के लिए कंपटीशन बेहद बढ़ गया था, लेकिन इसके बावजूद भी वरुण धवन की फिल्म पहले दिन शानदार ओपनिंग लेती नजर आ रही है।
बता दें कि, वरुण धवन की "है जवानी तो इश्क होना है" फिल्म को ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू मिल रहें हैं, फिल्म के लिए वरुण धवन को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, कुछ दर्शकों ने तो रिव्यू करते हुए यह तक कह दिया है कि ये फिल्म बनाई ही क्यों? इन तमाम नफरत भरे कमेंट्स के बीच भी फिल्म पहले दिन अच्छी खासी कमाई कर रही है, आंकड़ों की मानें तो फिल्म ओपनिंग डे पर 7-8 करोड़ रुपए का कलेक्शन आसानी से कर लेगी, क्योंकि अब तक (खबर लिखे जाने तक) फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
है जवानी तो इश्क होने है फिल्म के बारे में
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म के बारे में बताएं तो वरुण धवन और मृणाल ठाकुर इस फिल्म में पति-पत्नी के रोल में हैं, वहीं, पूजा हेगड़े बतौर ग्लैमरस गर्ल वरुण धवन की लाइफ में एंट्री मारती हैं। मनीष पॉल, अली असगर, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे और राकेश बेदी भी इस फिल्म में अहम रोल में हैं। फिल्म के निर्माता टिप्स फिल्म्स कंपनी के मालिक रमेश तौरानी हैं, और डेविड धवन फिल्म के निर्देशक हैं, बतौर निर्देशन ये डेविड धवन की आखिरी फिल्म है।