Peddi Day 2 Collection: धुरंधर 2 को राम चरण की Peddi ने छोड़ा पीछा? जानिए कितना रहा दूसरे दिन कलेक्शन

Peddi Day 2 Collection: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi का दूसरा दिन का कलेक्शन कितना होगा, आइए जानते हैं।

Update:2026-06-05 16:29 IST

Peddi Day 2 Box Office Collections

Peddi Day 2 Box Office Collections: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi 4 जून से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, वहीं 3 जून की शाम से फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज शुरू हुए थे। राम चरण की Peddi ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया, फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की। RRR के बाद राम चरण की Peddi रिलीज हुई है, ऐसे में उनके फैंस के बीच एक अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा था। राम चरण के फैंस को जहां ये फिल्म पसंद आ रही है, वहीं बहुत से दर्शक फिल्म से खुश नहीं हैं, यानी कि कहा जा सकता है कि Peddi को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि Peddi दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करने वाली है।

Peddi बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

राम चरण की Peddi ने पहले दिन धुंआधार कमाई की, जी हां! जिस हिसाब से फिल्म को लेकर हाइप थी, उसके मुताबिक ये फिल्म धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही थी, हालांकि फिल्म धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में चूक गई। जी हां! Peddi ने ओपनिंग डे पर जहां वर्ल्डवाइड स्तर पर 135.36 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया था, वहीं धुरंधर 2 ने अपनी ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 205.2 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस किया था, यानी कि Peddi रणवीर सिंह की धुरंधर से पीछे रह गई।


Peddi भले ही धुरंधर से पीछे रह गई, लेकिन इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड जरूर अपने नाम कर लिया है, जी हां! Peddi साल 2026 की ओपनिंग डे पर दुनियाभर में दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, जबकि पहले नंबर पर धुरंधर 2 ही है। बता दें कि Peddi ने पहले दिन भारत में 51 करोड़ रुपए का कारोबार किया, वहीं पेड प्रिव्यू शोज में ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, इस तरह से देखा जाए तो कुल कलेक्शन अब 69.50 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, अब दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताए तो फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट होती नजर आ रही है, जी हां! क्योंकि फिल्म उतनी अधिक दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जिस वजह से फिल्म की कमाई पर इसका असर दिखने लगा है, खबर लिखे जाने तक फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन सिर्फ 9.77 करोड़ रुपए ही है, वहीं इसके अनुसार, देखा जाए तो दूसरे दिन फिल्म 15-16 करोड़ रुपए तक में ही ठप्प होती नजर आ रही है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते है।


बताते चलें कि Peddi एक स्पोर्ट्स-ड्रामा और एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Tags:    

Similar News