Maa Behen Cast Fees: मां बहन के लिए किसने लिया कितना मेहनताना? माधुरी दीक्षित टॉप पर

Maa Behen Star Cast Fees: माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, चलिए जानते हैं कि फिल्म के लिए एक्टर्स ने कितन मेहनताना लिया है।

Update:2026-06-05 12:27 IST

Maa Behen Star Cast Fees

Maa Behen Star Cast Fees: 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म मां बहन जमकर सुर्खियां बटोर रही है, इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ ही रवि किशन, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में हैं। जब से ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, इसने बवाल मचा दिया है, जी हां! सीरीज को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, माधुरी दीक्षित की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत किया है। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित समेत अन्य कलाकारों ने कितनी मोटी रकम वसूली है।

मां बहन स्टार कास्ट फीस

मां बहन फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर जबरदस्त हो रही है, फिल्म की जमकर सराहना की जा रही है, माधुरी दीक्षित के साथ ही तृप्ति डिमरी,।धारणा दुर्गा व रवि किशन समेत सभी कलाकारों ने फिल्म में जान डाल दी है, आइए जानते हैं फिल्म के कलाकारों की फीस -


माधुरी दीक्षित

अभिनेत्र माधुरी दीक्षित नेटफ्लिक्स की सीरीज मां बहन में रेखा नाम का किरदार निभा रहीं हैं, जो कि विधवा है, हालांकि विधवा होने के बाद भी वो सज संवर कर रहती है, जिस वजह से अगल-बगल के लोग उसे ताने भी मारते हैं। रेखा के किरदार में माधुरी दीक्षित छा गईं हैं, वहीं अब उनकी फीस के बारे में बताएं तो माधुरी दीक्षित ने सबसे अधिक फीस ली है, उन्होंने फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

तृप्ति डिमरी

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में एक खास रोल निभा रहीं हैं, उनके किरदार का नाम जया है। तृप्ति फिल्म में माधुरी दीक्षित की बेटी बनीं हुईं हैं, जिसकी शादी तो हो गई है, लेकिन वह बेहद परेशान है। तृप्ति डिमरी को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए मिले हैं।

धारणा दुर्गा

धारणा दुर्गा भी मां बहन फिल्म में नजर आ रहीं है, फिल्म में उनका किरदार बेहद कमाल का है, वे माधुरी दीक्षित की दूसरी बेटी बनीं हुईं हैं, जिसके किरदार का नाम सुषमा है। धारणा दुर्गा की फिल्म में कॉमिक टाइमिंग बेहद कमाल की है, उन्हें इस फिल्म के लिए 40 लाख रुपए दिए गए हैं।

रवि किशन

रवि किशन की मौजूदगी ने मां बहन फिल्म में चार चांद लगा दिया है। रवि किशन इस फिल्म में गुप्ता जी के रोल में हैं, इन्हीं की मौत के चक्कर में माधुरी अपनी दोनों बेटियों के साथ मुसीबत में फंसी हुईं हैं। रवि किशन ने फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए चार्ज किया है।

जतिन सरना

अभिनेता जतिन सरना भी मां बहन फिल्म का हिस्सा हैं, वे इस फिल्म में माधुरी दीक्षित यानी कि रेखा के पति के रोल में हैं, उन्हें फिल्म के लिए 25 लाख रुपए मिले हैं।

Tags:    

Similar News