Bandar Movie Review: दिमाग हिला देगी बॉबी देओल की बंदर, जेल वाले सीन्स देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानिए कैसी है फिल्म

Bandar Movie Review: बॉबी देओल की फिल्म बंदर आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, आइए जानते हैं अनुराग कश्यप की ये फिल्म कैसी है।

Update:2026-06-05 07:30 IST

Bandar Movie Review

Bandar Movie Review: बॉबी देओल की फिल्म बंदर का ट्रेलर जब से सामने आया था, तभी से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बातें शुरू हो गई थी, क्योंकि फिल्म की कहानी कुछ हटकर लगी थी। 5 जून यानी कि आज से बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसमें बॉबी देओल के साथ ही सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमार, जीतेंद्र जोशी और सपना पब्बी जैसे एक्टर्स हैं। यदि आप भी बॉबी देओल की इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की प्लानिंग कर रहें हैं तो टिकट बुक करने से पहले फिल्म का रिव्यू जरूर पढ़ें।

क्या है बंदर फिल्म की कहानी

बॉबी देओल की फिल्म बंदर की कहानी के बारे में बताएं तो इसकी कहानी एक एक्टर समीर मेहरा के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका रोल बॉबी देओल अदा कर रहें हैं। समीर मेहरा जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहा है, उसकी जिंदगी में कई लड़कियों का आना जाना होता रहता है, लेकिन एक बार डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है, और फिर उस लड़की की वजह से समीर मेहरा की जिंदगी में जो तूफान आता है, वह आपके होश उड़ा देता। समीर मेहरा पर रेप के गलत इल्जाम लगते हैं और वो जेल में कैद हो जाता है, इसके बाद उसकी जिंदगी किसी नर्क से कम नहीं होती।


फिल्म के कुछ सीन्स हिला देंगे दिमाग

बंदर मूवी में एक नहीं, बल्कि कई ऐसे सीन्स देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों का दिमाग हिला देंगे, खास तौर पर बंदर में जो जेल वाले सीन्स है, उसे देख आप यकीनन डर जाओगे। फिल्म की कुछ सीन्स आपको बुरी तरह डिस्टर्ब कर देंगे, ये फिल्म आपको एक क्रेजी राइड पर ले जाती है, जहां हर वक्त आपके दिमाग को बड़ा झटका लगेगा।


बॉबी देओल की अब तक की सबसे बेस्ट एक्टिंग

बंदर मूवी देखने के बाद यकीनन हर दर्शक यही कहने वाला है, कि उनके करियर की ये बेस्ट फिल्म है, क्योंकि उन्होंने फिल्म में जो अदाकारी की है, आप उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल से उनकी अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस निकलवाई है। बॉबी देओल ने आंखों से एक्टिंग की है, उनकी बॉडी लैंग्वेज देख ही आप डर जाएंगे। सच में बॉबी देओल ने समीर मेहरा के किरदार में कमाल कर दिया है। सिर्फ बॉबी देओल ही नहीं, बल्कि सपना पब्बी का किरदार और अदाकारी आपको शॉक्ड कर देगा, उनकी अदाकारी देख भी आपका ताली बजाने का मन करेगा। सान्या मल्होत्रा फिल्म में बॉबी देओल की बहन के किरदार में है, उन्होंने भी अपनी बढ़िया परफॉर्मेंस दी है।


अनुराग कश्यप के निर्देशन का कोई तोड़ नहीं

अनुराग कश्यप लंबे समय बाद एक बार फिर अपनी धमाकेदार और दिमाग हिला देने वाली फिल्म लेकर आ चुके हैं, उन्होंने क्या फिल्म बनाई है, हर एक सीन, बेहद कमाल का है। अनुराग कश्यप हर कलाकार से उसका बेस्ट निकलवा ही लेते हैं और बंदर मूवी में भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, हर एक्टर अपने किरदार में जंच रहा है। निर्देशन के साथ ही फिल्म का राइटिंग, म्यूजिक, डायलॉग सब कुछ ऑन प्वाइंट है, हम तो आपको यही सलाह देंगे कि अनुराग कश्यप की बंदर को आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए, और बॉबी देओल की उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस देखने के लिए तो इस फिल्म को थिएटरों में जरूर देखने जाना चाहिए।

Tags:    

Similar News