Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar का हुआ पोस्टपोन, सलमान खान बने इसका वजह

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Update: सलमान खान के रियलटी शो बिग बॉस 20 को लेकर अपडेट सामने आया है, रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंट का वॉर पोस्टपोन हो गया है

Update:2026-11-14 13:26 IST

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 जिसके निर्माता एंडेमोल शाइन इंडिया है। तो वहीं बिग बॉस 20 इस समय सुर्खियों में है जिसके पीछे की वजह है शो में हर रोज किसी ना किसी प्रकार का ड्रामा होना, स्काउट ओपी जोकि शो में अपने और लव गिल के रिश्ते की वजह से चर्चाओं में है। लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर उनके घरवालों और गर्लफ्रेंड काशवी ने भी सवाल उठाए थे लेकिन इसके बाद भी स्काउट ओपी और लव गिल ने भाई-बहन का रिश्ता बताकर एक-दूसरे के साथ बातचीत जारी रखी। लेकिन इस समय स्काउट ओपी पूरी तरह से टूट गए हैं। तो वहीं दर्शकों को बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर का बेसब्री से इंतजार है लेकिन बिग बॉस 20 वीकेंट का वॉर पोस्टपोन हो गया है। 

बिग बॉस 20 वीकेंट का वॉर हुआ पोस्टपोन (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Postponed)-

 बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता लगातार सुर्खियों में है। स्काउट ओपी और लव गिल के बीच भी बहस देखने को मिली थी। जब स्काउट ओपी ने लव गिल के कैरेक्टर ढीला वाले गाने पर स्काउट ओपी ने कमेंट किया कि तुम्हारा तो नाड़ा ही नहीं है। जिसके बाद काफी ज्यादा स्काउट ओपी और लव गिल के बीच काफी बहस हुई थी। 

इन सबके बीच स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर कनिका मान ने भी सवाल किया था। उन्होंने स्काउट से कहा था कि उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता नहीं दिखता है, लेकिन स्काउट ने लव को अपनी बहन ही कहा था। इन सबके बीच स्काउट ओपी ने अपने सारे सर के बाल ट्रीम कर लिया। जिसके बाद वो स्मोक रूम में काफी भावुक नजर आए। तो वहीं इस दौरान यंग डीएसए, आम्रपाली दुबे और लव गिल ने उनको संभाला है। 

इन सबके बीच दर्शकों को बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर का बेसब्री से इंतजार है। बता दे कि बिग बॉस 20 वीकेंट का वॉर पोस्टपोन कर दिया गया है। यानि कल बिग बॉस 20 वीकेंट के वॉर की शूटिंग नहीं हुई है। जिसकी पीछे की वजह सलमान खान का कोई प्रोफेशनल काम बताया जा रहा है। लेकिन आज शाम तक शूटिंग शुरू कर सकते हैं। 

Tags:    

Similar News