Sharad Kapoor कौन है? शाहरुख खान के साथ किया काम, जिनका भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Sharad Kapoor Video: 90 के दशक के मशहूर अभिनेता संजय कपूर ने शाहरुख खान के साथ फिल्मों में काम किया, आज उनकी हालत हो गई है ऐसी की पहचान पाना मुश्किल

Update:2026-11-14 07:40 IST

Sharad Kapoor Viral Video (Image Credit- Social Media)

Sharad Kapoor Video: बॉलीवुड में 90 के दशक में कई ऐसे अभिनेता आए, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इन्हीं अभिनेताओं में एक नाम शरद कपूर (Sharad Kapoor) का भी है। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म Josh में विलेन प्रकाश शर्मा का किरदार निभाकर शरद कपूर ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन आज शरद कपूर की ऐसी हालत हो गई है कि उनको पहचान पाना मुश्किल है। चलिए जानते हैं इनके बारे में 

 शरद कपूर कौन है? (Sharad Kapoor Biography In Hindi)-

शरद कपूर का जन्म 13 फरवरी 1976 को कोलकाता में हुआ था। उनका बचपन भी कोलकाता में ही बीता। उन्हें बचपन से ही अभिनय और मनोरंजन की दुनिया में दिलचस्पी थी।

शरद कपूर ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों में वह थिएटर और खेलकूद जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा लेते थे। फिल्मों में करियर बनाने का सपना लेकर वह मुंबई पहुंचे और यहां अपने लिए काम तलाशना शुरू किया। 

शरद कपूर का फिल्मी करियर (Sharad Kapoor Movies)-

शरद कपूर ने साल 1994 में फिल्म Mera Pyara Bharat से अभिनय की शुरुआत की। शुरुआत में उन्हें बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया। इसके बाद उन्हें फिल्मों और टेलीविजन में काम करने के अवसर मिलने लगे।

साल 1996 में आई फिल्म दस्तक में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद तमन्ना और अंखों में तुम हो जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म जोश रही। शरद कपूर ने फिल्म में प्रकाश शर्मा नाम के विलेन का किरदार निभाया था। उनके दमदार अभिनय और गुस्सैल अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

शरद कपूर की पत्नी कौन हैं? (Sharad Kapoor Wife)

शरद कपूर की पत्नी का नाम कोयल बसु (Koel Basu) बताया जाता है। उनकी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

शरद कपूर का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल (Sharad Kapoor Viral Video)-

शरद कपूर नवंबर 2026 में अपने एक भावुक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए। इस वीडियो में वह अपने चार पालतू कुत्तों से अलग होने को लेकर भावुक नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौजूदा व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उनके चारों पालतू कुत्तों को एक पशु कल्याण केंद्र में स्थानांतरित किया जा रहा है।

शरद कपूर ने वीडियो में अपने पालतू कुत्तों के प्रति प्यार जाहिर किया और उनसे दोबारा मिलने की उम्मीद जताई। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके प्रति चिंता और सहानुभूति व्यक्त की।

इसके अलावा, रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने बताया कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय लगी चोट के कारण उनका अभिनय में वापसी का प्लान प्रभावित हुआ। उन्होंने जनवरी 2027 में दोबारा काम शुरू करने की उम्मीद जताई है। 

https://www.instagram.com/reel/Dfrf2kTxT7a/?psln=MWx2aTRmZmJ0dnUzNw==

Tags:    

Similar News