Bandar Movie Review: दिल दलहा देने वाली क्राइम थ्रिलर लेकर आ रहे हैं, बॉबी देओल, बंदर रिव्यू

Bandar Movie Review In Hindi: बॉबी देओल की फिल्म बंदर की रिलीज से पहले आया, फिल्म का रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म

Update:2026-06-04 17:34 IST

Bobby Deol Bandar Movie Review In Hindi (Image Credit-Social Media)

Bandar Movie Review: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों काफी ज्यादा में हैं। जिसके पीछे की वजह है बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर जिसमें वो लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म के ट्रेलर के बाद दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म का रिव्यू आ गया है। चलिए जानते हैं कैसी है बॉबी देओल की फिल्म बंदर 

बॉबी देओल की फिल्म बंदर रिव्यू (Bobby Deol Bandar Movie Review In Hindi)-

Bandar Movie की कहानी एकदम अलग है। एनिमल और आश्रम वेब-सीरीज में बॉबी देओल ने जिस किरदार को प्ले किया है। उस किरदार से बिल्कुल अलग है, बॉबी देओल की फिल्म बंदर का किरदार, फिल्म की कहानी समीर मेहरा पर आधारित है। जिसका किरदार बॉबी देओल निभा रहे हैं। जो कभई एक लोकप्रिय संगीतकार थे। लेकिन उनकी पूर्व प्रेमिका द्वारा उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद उनका जीवन एक नाटकीय मोड़ ले लेता है। जैसे ही ये आरोप सुर्खियों में आता है, समीर खुद को जनता की राय, मीडिया की जाँच-पड़ताल और एक ऐसी कानूनी व्यवस्था के खिलाफ एक अथक लड़ाई में फंसा हुआ है। जो सच्चाई सामने आने से पहले ही उन्हें दोषी ठहराने पर तुली हुई है। इसके बाद जेल में भी बॉबी देओल को काफी कुछ झेलना पड़ता है। निजी रिश्तों और मानसिक उथल-पुथल से भरी एक तनावपूर्ण और भावनात्मक यात्रा शुरू होती है। जिसमें वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष करते हैं। जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर संस्पेंस बढ़ता जा रहा है। 

बॉबी देओल ने अपनी पहली फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी काफी बेहतरीन किरदार निभाया है। सबा आज़ाद और इंद्रजीत सुकुमारन का अभिनय उत्कृष्ट है, वहीं सपना पब्बी और जितेंद्र जोशी ने भी बेहतरीन सहयोग दिया है। 'बंदर' अंततः अपने कलाकारों की बदौलत ही संभव हो पाई है, और कलाकारों की पूरी टीम ने यह सुनिश्चित किया है कि हर पल प्रामाणिक और प्रभावशाली लगे। 

एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा- कल आगामी फिल्म "बंदर" की विशेष स्क्रीनिंग देखी, जिसका आयोजन किया गया था।

@ekamnyaay @ZeeStudios_

धन्यवाद

@Nikhil_Dwivedi @anuragkashyap72

इस फिल्म के लिए असाधारण सिनेमाई अनुभव के अलावा, फिल्म द्वारा दर्शाई गई वास्तविकता का व्यापक प्रतिबिंब अधिक महत्वपूर्ण है... जारी।



Tags:    

Similar News