Peddi Movie: जान्हवी कपूर की एंट्री ने Peddi को बनाया बी ग्रेड फिल्म, भड़के दर्शक, कहा- सिर्फ वल्गैरिटी

Peddi Movie: राम चरण और जान्हवी कपूर की Peddi थिएटरों में दस्तक दे चुकी है, लेकिन इस फिल्म को देख दर्शकों का माथा गरम हो गया है, आइए जानते हैं क्यों।

Update:2026-06-04 17:02 IST

Janhvi Kapoor In Peddi: राम चरण की फिल्म Peddi का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि RRR के बाद राम चरण की कोई फिल्म रिलीज हुई है। Peddi फिल्म की चर्चा इसलिए भी थी, क्योंकि राम चरण ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है, उन्होंने खून पसीना एक कर दिया था, उन्होंने फिल्म के लिए बहुत कुछ सीखा था, यहां तक कि अपनी बॉडी का जबरदस्त ट्रांसफार्मेशन भी किया। Peddi रिलीज हो गई है और राम चरण के किरदार ने दर्शकों को इंप्रेस भी कर दिया है, लेकिन वहीं जान्हवी कपूर की एंट्री ने Peddi को बी ग्रेड फिल्म बना दिया है।

जान्हवी कपूर का दिखाया गया वल्गर अंदाज

Peddi मूवी में राम चरण का स्क्रीन प्रेजेंस बेहद कमाल का लग रहा है, इसमें कोई शक नहीं है, उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी है, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने दर्शकों को निराश कर दिया। जी हां! राम चरण जैसे होनहार अभिनेता के होने के बावजूद निर्देशक साहब की स्क्रिप्ट में बहुत कुछ कमी नजर आई, सबसे अधिक दर्शक जान्हवी कपूर के रोल से नाखुश हैं।


Peddi फिल्म में जान्हवी कपूर की एंट्री देख कुछ दर्शकों ने तो इसे सीधे सीधे बी ग्रेड फिल्म का टैग दे दिया। जी हां! क्योंकि फिल्म में जान्हवी कपूर की एंट्री ही जैसे होती है, उनका वल्गर अंदाज देखने को मिलता है। जान्हवी कपूर के एक्टिंग पर फोकस न कर, निर्देशक साहब ने उनका इस्तेमाल सिर्फ बोल्डनेस दिखाने के लिए किया है, जान्हवी कपूर का फिल्म में सिर्फ बोल्ड सीन ही दिखाया गया है, जो इस फिल्म का सबसे बड़ा नेगेटिव प्वाइंट है।


जान्हवी कपूर के किरदार को जिस तरह से निर्देशक बुची बाबू सना ने पर्दे पर पेश किया है, उस वजह से दर्शक भड़क उठे हैं, सोशल मीडिया पर दर्शक सुझाव दे रहें हैं कि जान्हवी कपूर के रोल को वे अच्छे तरह से इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन डायरेक्टर का विजन ही कुछ और था, सिर्फ वल्गैरिटी दिखाई है। रिव्यू में दर्शक यह भी कह रहें हैं कि फिल्म बहुत लंबी है, इसको जबरन इतना लंबा खींचा गया है। सिर्फ यही नहीं! सवाल तो यह भी उठ रहें हैं कि राम चरण संग काम करने के लिए क्या जान्हवी कपूर ने इस तरह का रोल करने के लिए हामी भरी, क्योंकि ये फिल्म उनके लायक नहीं थी। जान्हवी कपूर के साथ ही राम चरण पर भी फैंस हैरानगी जता रहें हैं कि वे अच्छी स्क्रिप्ट सेलेक्ट नहीं कर पाते।

Full View Full View Full View
Tags:    

Similar News