Maa Behen Review: कैसी है माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन, जानिए कहानी
Maa Bahen Movie Review: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा की फिल्म मां बहन आज से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, आइए जानते हैं फिल्म कैसी है।
Maa Bahen Movie Review
Maa Bahen Movie Review: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म "मां बहन" को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, वहीं आज से ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। बता दें कि मां बहन मूवी के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पांस मिला था, जिसके बाद से ही दर्शक फिल्म के रिलीज होने के इंतजार में बैठे हुए थे और अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है और यदि आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहें हैं तो इससे पहले फिल्म का रिव्यू जरूर पढ़ें।
मां बहन मूवी स्टार कास्ट
सबसे पहले हम आपको बता दें कि मां बहन एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें माधुरी दीक्षित , तृप्ति डिमरी , रवि किशन , धारणा दुर्गा , गीतांजलि कुलकर्णी , अरुणोदय सिंह और परेश रावल जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने लिखा है और कहानी भी उन्होंने ही पूजा टोलानी के साथ मिलकर लिखी है। मां बहन मूवी में माधुरी दीक्षित रेखा नामक किरदार निभा रहीं हैं, जो कि विधवा है, रेखा की दो बेटियां हैं, जिसके रोल में तृप्ति डिमरी (जया) और धारणा दुर्गा (सुषमा) हैं।
मां बहन मूवी की कहानी
मां बहन मूवी की कहानी की बात करें तो रेखा जो विधवा है, वो समाज की बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने हिसाब से जिंदगी जीती है, विधवा होने के बावजूद उसे सजना संवरना पसंद है, वो स्टाइलिश कपड़े पहनती है, जिस वजह से उसके अड़ोसी पड़ोसी उसके बारे में तरह-तरह की बातें करते हैं। जया यानि कि तृप्ति डिमरी जिसकी शादी हो चुकी है और वो अपनी जिंदगी से परेशान है, वहीं धारणा दुर्गा यानी कि सुषमा वो सोशल मीडिया स्टार बनने का सपना देख रही है, लेकिन तभी अचानक जया और सुषमा के पास रेखा का फोन आता है, जिसके बाद सब कुछ बदल जाता है।
जया और सुषमा भागते भागते अपनी मां रेखा के घर पहुंचती हैं और फिर घर का नजारा देख दोनों के होश उड़ जाते हैं। रेखा के घर पर बगल वाले गुप्ता जी की डेड बॉडी पड़ी रहती है, जिसका किरदार रवि किशन निभा रहें हैं। बस यही से कहानी एक रोलर कोस्टर की सवारी पर ले जाती है, जब मां और दोनों बेटियां मिलकर लाश को छिपाने की कोशिश करती हैं, झूठ पे झूठ बोलती हैं, धीरे धीरे रायता फैलता ही जाता है।
एक्टिंग और निर्देशन
मां बहन मूवी में कलाकारों की अदाकारी की बात करें तो माधुरी दीक्षित ने कमाल कर दिया है, उन्होंने जिस तरह से जया के किरदार में खुद को ढाला है, उनके एक्सप्रेशन सब कुछ ऑन प्वाइंट है। वहीं रवि किशन ने भी लाइमलाइट लूट ली है, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा भी कुछ कम नहीं कह रही हैं, बीच-बीच में दोनों न जिस तरह की पंच लाइन दी है, वह कमाल की है। वहीं निर्देशन की बात करें तो सुरेश त्रिवेणी ने हर एक किरदार को बहुत ही बेहतरीन तरह से पर्दे पर पेश किया है। सुरेश त्रिवेणी अपनी हर फिल्म में महिला के किरदार को बहुत ही मजबूत ढंग से पेश करते हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले भी अच्छा है, हालांकि कहीं-कहीं फिल्म थोड़ी कमजोर पड़ जाती है, लेकिन फिर अगले ही वक्त फिर लाइन पर आ जाती। फिल्म कुछ सीख भी दे जाती है, भले ही फिल्म में थोड़ी बहुत कमियां हैं, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म अंत तक खुद से आपको बांधे रखेगी, ऐसे में हम तो यही सुझाव देंगे कि एक बार इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।