Kaala Hiran Film के प्रोड्यूसर की जान खतरे में, मिल रही सिर कलम करने की धमकियां
Kaala Hiran Film Controversy: प्रोड्यूसर अमित जानी सलमान खान के काला हिरण शिकार वाले मामले पर फिल्म बना रहें हैं, लेकिन अब इस फिल्म की वजह से उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रहीं हैं।
Kaala Hiran Film Controversy
Kaala Hiran Film Controversy: पिछले दिनों ही बॉलीवुड प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान किया था, जिसका नाम "काला हिरण" है, ये फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार वाले मामले पर आधारित है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था, वहीं 20 जून को मेकर्स फिल्म का टीजर रिवील करने वाले हैं, लेकिन पोस्टर सामने आने के बाद ये फिल्म मुसीबत में फंस गई और अब तो प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकियां भी मिल रहीं हैं।
अमित जानी को मिल रही जान से मारने की धमकियां
प्रोड्यूसर अमित जानी ने जिस दिन अपनी फिल्म काला हिरण का ऐलान किया, फिल्म ने जमकर सुर्खियां बटोरी, जिसके बाद सलमान खान की टीम द्वारा उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा गया। सलमान खान की टीम द्वारा भेजे गए नोटिस में फिल्म के निर्माता, निर्देशक से इसकी रिलीज पर रोक लगाने और उससे जुड़े पोस्टर और अन्य प्रचार की चीजें हटाने की मांग की गई है। सलमान खान से मिले लीगल नोटिस के बाद अमित जानी ने अपना बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा सलमान खान की लीगल टीम की ओर से नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि हम फिल्म की रिलीज रोक दें और 20 जून को टीजर जारी न करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'काला हिरण' सलमान खान पर आधारित नहीं है, बल्कि बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं।
वहीं चल रहें विवादों के बीच प्रोड्यूसर अमित जानी ने एक शॉकिंग खुलासा किया, उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। अमित जानी ने सलमान खान द्वारा भेजा गया लीगल नोटिस भी फाड़ कर फेंक दिया। अमित जानी वीडियो में कह रहें हैं, "सब लोग मुझसे पूछ रहें हैं कि सलमान खान का जो नोटिस आया है उसका आपको क्या जवाब देना है, पिछले 36 घंटे में सलमान खान की जो मुस्लिम फैन फॉलोइंग है वो मुझे हजारों मैसेज भेज चुकी है कि मुझे जान से मार देंगे, मुंबई आयेंगे तो सिर काट देंगे। एक मैसेज तो उनके समर्थन में D कंपनी के नाम से भी आया है कि D कंपनी छोड़ेगी नहीं।" देखें वीडियो -