Bollywood की वो मशहूर एक्ट्रेस जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत की South Movies से
Bollywood Actress First South Movies: बॉलीवुड की वो मशहूर एक्ट्रेस जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत साउथ की फिल्मों से की और आज करती हैं बॉलीवुड पर राज
Bollywood Actress First South Movies (Image Credit- Social Media)
Bollywood Actress First South Movies: पहले जहाँ बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी की कई सारी फिल्में साउथ की कॉपी बनती थी। लेकिन लोगों को पता नहीं चलता था। क्योंकि उतना क्रेज दर्शकों के बीच साउथ फिल्मों का नहीं था। लेकिन अब साउथ की फिल्में बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती हैं। साउथ के कई सारे सुपरस्टार ऐसे भी हैं, जिन्होंने साउथ के साथ ही साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। जिसमें रजनीकांत, कमल हासन, चीरंजीवी का नाम शामिल है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बॉलीवुड सिनेमा की इन प्रसिद्ध एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत साउथ सिनेमा से की थी। आज करती हैं बॉलीवुड पर राज, इन एक्ट्रेस के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड की एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना करियर साउथ फिल्मों से की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने साउथ फिल्मों से शुरू किया अपना करियर (Bollywood Actress Career Start With South Movies)-
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)-
ऐश्वर्या राय बच्चन आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने देश-विदेश हर एक जगह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरूआत साउथ की फिल्म Iruvar से 1997 में की थी। ये एक तमिल फिल्म है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)-
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने करियर की शुरूआत साउथ फिल्मों से की थी। जोकि साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के साथ थी। प्रियंका चोपड़ा की पहली साउथ फिल्म Thamizhan है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)-
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं। ज्यादातर लोगों को पता है कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरूआत ऐश्वर्या से की थी। जिसके बाद दीपिका पादुकोण ओम शांति ओम में नजर आई थी।
कृति सेनन (Kriti Senon)-
कृति सेनन ने अपने करियर की शुरूआत साउथ फिल्मों से किया था। कृति सेनन ने महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनकी पहली फिल्म Nenokkadine से की थी।
कियारा आडवानी (Kiara Advani)-
कियारा आडवानी भी आज साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं। कियारा आडवानी ने अपने करियर की शुरूआत महेश बाबू की फिल्म Bharat Ane Nenu से की थी।