Tumm Se Tumm Tak Upcoming: मीरा के खेल से डर के कांप उठेगी अनु, राजनंदिनी आएगी सामने
Tumm Se Tumm Tak Upcoming: तुम से तुम तक के अपकमिंग एपिसोड में काफी कुछ धमाका होने वाला है, आइए जानते हैं।
Tumm Se Tumm Tak Upcoming
Tumm Se Tumm Tak Upcoming: जी टीवी के सबसे पसंदीदा सीरियल्स में से एक तुम से तुम तक में एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है, कहानी में हर दिन कुछ नया खुलासा हो रहा है, वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में एक और बड़ा धमाका होने वाला है, क्योंकि अनु का सामना राजनंदिनी से होने वाला है, इतने समय से वो जिस लड़की को अपने सपने में देखती थी, उसे पता चल गया है कि वो राजनंदिनी ही है, वहीं अब राजनंदिनी खुद अनु के सामने आने वाली है।
अनु के सामने आएगी राजनंदिनी
तुम से तुम तक की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर है, आर्या एक तरफ खान बाबा से मिलने गया है, वहीं दूसरी तरफ अनु के मन में डर बैठ गया है, क्योंकि मानसी और मीरा अपनी हरकतों और चालबाजियों से अनु के मन में राजनंदिनी को लेकर डर भरती जा रहीं हैं और अनु भी है कि मानसी की बातों में आ गई है। मानसी और मीरा मिलकर अनु को बुरी तरह डरा रही है, ताकि अनु को लगे कि उसके साथ जो कुछ भी हो रहा है, वो राजनंदिनी कर रही है, और राजनंदिनी से डरकर अनु वर्धन हाउस छोड़कर चली जाए।
तुम से तुम तक के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मेरा और मानसी अनु की सगाई की अंगूठी छिपा देंगे और मिरर पर लिख देंगे कि "तुम्हें न अंगूठी मिलेगी और ना आर्या।" यह देख अनु घबरा जाएगी और तुरंत गायत्री को अपने कमरे में लेकर आएगी, लेकिन तब तक मेरा सब कुछ साफ कर देती है और अनु गायत्री मां के साथ जैसे कमरे में आएगी, सब साफ देख हैरान रह जाएगी, उसे समझ में नहीं आएगा कि उसके साथ हो क्या रहा है। अनु यह सब सोच बेहद परेशान होती रहेगी, तभी उसके सामने सच में राजनंदिनी आएगी और उसे अनु की तरफ कुछ इशारा करेगी, अनु राजनंदिनी की बात मान कबड खोलेगी और उसे वहां राजनंदिनी का मंगलसूत्र मिलेगा, वह जैसे ही उसे राजनंदिनी को दिखाने के लिए पीछे मुड़ेगी तो राजनंदिनी गायब हो जाएगी। जिसके बाद अनु मंगलसूत्र लेकर गायत्री मां के कमरे में जाएगी, राजनंदिनी का मंगलसूत्र देख गायत्री मां इमोशनल हो जाएंगी और वो अनु से कहेंगी कि तुम्हें राजनंदिनी ने एक्सेप्ट कर लिया है, वो तुम्हें आर्या के साथ देखकर खुश है।