Batwara 1947 Song: प्यार और मासूमियत से सजा 'बंटवारा 1947' का दिल छू लेने वाला गाना 'तब्बसुम' रिलीज

Batwara 1947 Movie Song Tabasum Out: सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 का नया गाना रिलीज हो गया है, चलिए जानते हैं कैसा है

Update:2026-08-07 14:59 IST

Batwara 1947 Movie New Song Tabasum Out (Image Credit- Social Media)

Batwara 1947 Song: आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसकेनदार पहले पोस्टर और दमदार टीजर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी। अब हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी देशभर के दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी 'बंटवारा 1947' प्यार, त्याग और मुश्किल हालात में हिम्मत की एक बेहद इमोशनल कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने अब इसका नया गाना 'तब्बसुम' रिलीज कर दिया है।

बंटवारा 1947 का  गाना 'तब्बसुम' रिलीज (Batwara 1947 Movie New Song Tabasum Out)-

यह एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है, जो मुश्किल हालात के बीच प्यार, उम्मीद और नर्मी की खूबसूरती को दिखाता है। गाने के वीडियो में अली फज़ल, करण देओल, कनिका और ईशा नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोमांस की मासूमियत और एक मुस्कान की खुशी को खूबसूरती से दिखाया गया है, जो गाने के नाम 'तब्बसुम' के मतलब को भी बयां करता है। कलाकारों की केमिस्ट्री और खूबसूरत कहानी कहने का अंदाज इस गाने को एक अलग ताजगी देता है और कहानी के भावनात्मक रिश्तों की झलक दिखाता है।

गाने का वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "एक ऐसा नाम, जिसमें धूप की गर्माहट, जिंदगी के रंग और हमेशा साथ रहने वाला एहसास है ✨"

#Tabassum Out Now! #Batwara1947

https://youtu.be/cxdETOSAShU?si=0oXzObmNMMmotXVM

इस गाने को दिग्गज ए. आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, जबकि इसके दिल छू लेने वाले बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने को सोनू निगम और हीर ने अपनी सुरीली आवाज दी है। 'तब्बसुम' एक ऐसा म्यूजिकल एक्सपीरियंस है, जिसमें धुन और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है और यह फिल्म की दमदार कहानी की झलक भी देता है। गाने के इमोशनल विजुअल्स और दिल छू लेने वाला संगीत 'बंटवारा 1947' को लेकर उम्मीदें और बढ़ा देते हैं। यह साफ नजर आता है कि फिल्म सिनेमाघरों में एक बेहद इमोशनल कहानी लेकर आने वाली है।

'बंटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित जोड़ी को फिर साथ ला रही है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बंटवारा 1947' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026, यानी पार्टिशन डे पर रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News