Bhojpuri Trending Gana: चोखा खातिर रूसल बानी... भोजपुरी के इस मजेदार गाने पर खूब बन रही Reels

Bhojpuri Trending Gana Chokha Khatir Rusal Bade Raja Ji Hamar Ho: भोजपुरी गाने वैसे अधिकतर ट्रेडिंग में रहते हैं, इसी बीच एक गाना चोखा खातिर रूसल बानी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है, आइए दिखाते हैं।

Update:2025-11-12 15:15 IST

Bhojpuri Trending Gana

Bhojpuri Trending Gana Chokha Khatir Rusal Bade Raja Ji Hamar Ho: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से एक शानदार गाने बनाए जाते हैं, आज कल बॉलीवुड गानों से ज्यादा लोगों के बीच भोजपुरी गानों का क्रेज देखने को मिलता है, जी हां! कोई भी फंक्शन हो, त्यौहार हो या फिर किसी भी तरह का जश्न हो भोजपुरी गानों के बिना अधूरा लगता है, जैसे ही भोजपुरी गाने बजते है, हाथ पैर खुद ब खुद थिरकने लग जाते है। लोग भोजपुरी गानों पर जमकर Reels भी बनाते हैं, वहीं इन दिनों भोजपुरी का एक गाना जबरदस्त ट्रेंड (Bhojpuri New Song) कर रहा है, जिसका टाइटल चोखा खातिर रूसल बानी राजा जी हमार हो (Daal Banawani Bhaat Banawani) है।

भोजपुरी का ट्रेंडिंग सॉन्ग (Bhojpuri Trending Song)

भोजपुरी का जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है, यूट्यूब पर छा जाता है, वहीं अब इन दिनों चोखा खातिर रूसल बानी राजा जी हमार हो गाना जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है, सिर्फ ट्रेंड ही नहीं कर रहा, बल्कि यूजर्स जमकर Reels भी बना रहें हैं। बता दें कि चोखा खातिर रूसल बानी राजा जी हमार हो गाने को क्वीन शालिनी और कुमारी सोनल ने गाया है, दोनों का ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस गाने को क्वीन शालिनी और कुमारी सोनल पर ही फिल्माया गया है, जिसमें दोनों का खूबसूरत अंदाज देखते बन रहा है।


क्वीन शालिनी और कुमारी सोनल का चोखा खातिर रूसल बानी राजा जी हमार गाना सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है। दोनों की आवाज की दर्शक खूब तारीफ कर रहें हैं, गाने की लिरिक्स इतनी शानदार है कि जो भी इस गाने को सुन रहा है, उसकी हंसी छूट जा रही है, इतना ही नहीं! अब तो Reels भी जमकर बनाई जा रही है, जिस तरह से इस गाने पर दर्शक प्यार लुटा रहें हैं, वह देखने लायक है। भोजपुरी के इस मजेदार गाने को दर्शक बार बार सुन रहें हैं और कमेंट कर जमकर प्यार भी लुटा रहें हैं।

Full View
Tags:    

Similar News