Deepika Padukone Upcoming Movies: फिर शाहरुख संग रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण, इन 4 बड़ी फिल्मों में आएंगी नजर

Deepika Padukone Upcoming Movies: दीपिका पादुकोण एक बार फिर शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। जी हां, 'पठान' की सफलता के बाद एक बार फिर दोनों साथ नजर आने वाले हैं।

Report :  Ruchi Jha
Update: 2023-03-02 05:54 GMT

Deepika Padukone Upcoming Movies (Image Credit: Instagram)

Deepika Padukone Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का तो हर कोई दीवाना है और फिल्म 'पठान' के बाद तो जैसे दीपिका ने सबके दिलों में अपना घर बना लिया है। फिल्म में दीपिका का भरपूर एक्शन और ग्लैमरस अंदाज सभी को बेहद पसंद आया था, जिसके बाद से फैंस दीपिका की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो जो दीपिका की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक खुशखबरी है। जी हां, यहां हम आपको दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी दीपिका

हाल ही में, दीपिका को उनके प्यारे पति रणवीर सिंग के साथ फिल्म 'सर्कस' में देखा गया था। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में दीपिका का भी कैमियो था। दीपिका, रणवीर सिंह के साथ ‘करेंट लगा रे’ गाने में नजर आई थीं। वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने कंफर्म किया था कि दीपिका पादुकोण अब ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी। रोहित ने बताया था कि फिल्म में दीपिका एक कॉप के रोल में दिखेंगी।


साउथ स्टार प्रभास संग काम करेंगी दीपिका

इसके अलावा, दीपिका एक ऐसी फिल्म पर काम कर रही हैं, जो एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म के लिए हर कोई एक्साइटिड है। अब तक फिल्म के कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं, जिससे दर्शकों में फिल्म का क्रेज और भी बढ़ता जा रहा है। फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। इस फिल्म में दीपिका पहली बार साउथ स्टार प्रभास संग काम करेंगी। वहीं, इस फिल्म में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का भी अहम किरदार देखने को मिलेगा।


फिल्म जवान में शाहरुख संग नजर आएंगी दीपिका

फिल्म 'पठान' के बाद अब दीपिका और शाहरुख की जोड़ी एक बार फिर फैंस को देखने को मिलने वाली है। जी हां, दोनों फिल्म 'जवान' में नजर आने वाला हैं। हालांकि, इस फिल्म में दीपिका लीड रोल में नहीं बल्कि कैमियो करती दिखेंगी। जवान में बतौर लीड एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस साल जून में ही रिलीज होगी। एटली निर्देशित इस फिल्म से दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स को काफी उम्मीदे हैं। फिल्म में शाहरुख जोरदार एक्शन करते दिखेंगे।


फिल्म फाइटर में दिखेगा दीपिका का जलवा

इसके अलावा, दीपिका एक बार फिर 'पठान' डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करती दिखेंगी। सिद्धार्थ की अगली फिल्म फाइटर है, जिसमें दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन संग नजर आएंगी। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। ये फिल्म एक एरियल एक्शन फिल्म कही जा रही है। बता दें कि इससे पहले ऋतिक और सिद्धार्थ, फिल्म 'बैंग बैंग' और 'वॉर' में काम कर चुके हैं।

खैर, इस बात में तो वाकई कोई शक नहीं है कि जब भी दीपिका और शाहरुख की जोड़ी साथ आती है, धमाल जरूर मचाती है। तो आप दीपिका और शाहरुख को एक बार फिर साथ देखने के लिए कितने एक्साइटिड हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Tags:    

Similar News