Deewaniyat का टाइटल ट्रैक सुन भूल जाएंगे Saiyaara, रिलीज होते ही हुआ वायरल

Deewaniyat Title Track Out: दीवाने की दीवानियत का टाइटल ट्रैक आज जारी कर दिया गया है|

Update:2025-08-29 13:23 IST

Deewaniyat Title Track: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अपनी अपकमिंग रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को लेकर चर्चाओं में बनें हुए हैं। ये फिल्म अक्टूबर महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, लेकिन अभी से ही फिल्म को लेकर जिस तरह का हाइप दर्शकों के बीच बना हुआ है, उसे देख यही लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करेगी। प्यार, दर्द और नफरत पर आधारित फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का टाइटल ट्रैक आज जारी कर दिया गया है, जो बहुत ही जबरदस्त है।

दीवाने की दीवानियत का टाइटल ट्रैक (Deewaniyat Title Track Out Now)

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अपनी फिल्म "एक दीवाने की दीवानियत" के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं, जब से इस फिल्म का टीजर सामने आया है, दर्शकों के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है, वहीं इसी बीच मेकर्स ने आज दीवानीयता फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है, जिसे एक बार सुनने से आपका मन नहीं भरेगा और आप इसे बार-बार सुनना चाहेंगे।


दीवानियत मूवी का टाइटल ट्रैक रिलीज होने की जानकारी हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी, हर्षवर्धन राणे ने गाने की एक छोटी सी झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सिर्फ एक अहसास नहीं, अब हर दिल का जुनून बनेगी। दीवानियत पूरा गाना रिलीज हो गया है।" गाने में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ऐसी कहानी देखने को मिल रही है, जिसे देख दर्शक कन्फ्यूज हैं, क्योंकि जहां हर्षवर्धन राणे पर हमला हो रहा है, लोग उन्हें मार रहें है, वहीं सोनम बाजवा के चेहरे पर अजीब एक्सप्रेशन हैं, चोट लगने के बावजूद भी हर्षवर्धन राणे सोनम को बचाते दिख रहें हैं, लेकिन सोनम उनसे नफरत करने में चूर हैं।

Full View

दीवानियत का टाइटल ट्रैक इतना जबरदस्त है कि इसे सुन आप सैयारा गाने को भूल जाएंगे, जी हां! सिंगर विशाल मिश्रा की दर्द भरी आवाज गाने को और भी खास बना रही है। दीवानियत टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही वायरल हो गया है और दर्शकों का अभी से ही पसंदीदा बन चुका है। गाने की लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखें है जबकि म्यूजिक कौशिक और गुड्डू ने कंपोज किया है। दीवानियत टाइटल ट्रैक पर ताबड़तोड़ व्यूज आना शुरू हो चुका है, बताते चलें कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है, फिल्म 21 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Tags:    

Similar News