Dining With Kapoors Trailer: कपूर फैमिली का खुलेगा राज, करीना-रणबीर सुनाएंगे किस्से, देखें ट्रेलर

Dining With Kapoors Trailer: बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवार यानी है कपूर फैमिली पर बनाई गई सीरीज Dining With Kapoors जल्द ही आने वाली है, आज सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, आइए दिखाते हैं।

Update:2025-11-15 13:00 IST

Dining With Kapoors Trailer

Dining With Kapoors Trailer: बॉलीवुड जगत में कुछ परिवार कई दशकों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है, उसी में से एक कपूर परिवार भी है। जी हां! हिंदी सिनेमा की दुनिया में कपूर खानदान 1930 के दशक से राज कर रहा है और आज भी बॉलीवुड में मजबूर पकड़ बनाए हुए हैं। वहीं अब कपूर फैमिली पर जल्द ही एक वेब सीरीज आ रही है, जिसका नाम Dining With Kapoors है, नेटफ्लिक्स पर आ रही इस सीरीज का ट्रेलर आज जारी के दिया गया है, जिसमें करीना कपूर और रणबीर कपूर अपनी फैमिली के बारे में कई राज खोलते नजर आ रहें हैं।

डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर

कपूर खानदान अक्सर चर्चाओं में रहता है, इनकी पार्टियां या फिर एक साथ किसी भी त्यौहार को एंजॉय करना हो, सबकी चर्चाएं होती रहतीं हैं, वहीं अब कपूर फैमिली के कुछ खास किस्से और इनकी जिंदगी के कुछ खास पलों को लोगों तक पहुंचाने के लिए नेटफ्लिक्स डाइनिंग विद द कपूर्स नामक एक सीरीज लेकर आ रहा है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।


नेटफ्लिक्स ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर जारी किया, इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, "खाना है तैयार... और सीक्रेट इंग्रेडिएंट्स लव लाफ्टर और ढेर सारा घी है। देखिए डाइनिंग विथ द कपूर्स 21 नवंबर से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर बहुत ही मजेदार है, पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है और सभी खाने की टेबल पर बैठकर गप्पे मार रहें हैं और फैमिली के राज खोल रहें हैं। डाइनिंग विथ द कपूर्स के ट्रेलर में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, जहान कपूर, अगस्त्य नंदा, आदर जैन, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, बबीता कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, नव्या नवेली नंदा समेत पूरे कपूर परिवार की झलक देखने को मिल रही है। करीना कपूर अपनी कपूर फैमिली को डिस्क्राइब करते हुए कहती हैं फनी, लविंग और यूनाइटेड, जिन्हें खाने का बहुत शौक है और हंसने का बहुत शौक है। यहां देखें ट्रेलर -

Full View

डाइनिंग विद द कपूर्स के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, दर्शक जमकर प्यार लुटा रहें हैं, ट्रेलर देखने के बाद अब दर्शक सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News