OMG: दिव्यांका के लुक को जब लोगों ने बोला बकवास तो दिया ऐसा जवाब?

Update: 2018-01-18 05:42 GMT

मुंबई: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी ने हरियाणवी नौकरानी के गेटअप शेयर किया जिसके बाद वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। एक ट्रोलर ने एक्ट्रेस के मेकओवर को दयनीय और बकवास करार दिया है।

Full View

एक ट्रोलर ने लिखा, एक टीवी सीरियल के लिए अपने रंग को काला किया। काला होना गलत नहीं है लेकिन आपका ऐसा करना वाहियात है। जब शो में विदेशी का किरदार निभाया, तब तो आपने मेकअप कम नहीं किया। लेकिन एक नौकरानी के करेक्टर के लिए चेहरे को काला रंग देना कहा तक जायज है? यह दोगलेपन का सबूत है।

Full View

दिव्यांका ने जवाब देकर ट्रोलर का मुंह बंद किया। दिव्यांका ने भी उसे करारा जवाब देते हुए कहा, अगर मैं काला गेटअप लेना पसंद करती हूं तो ये कहां से खराब हो गया। क्या आप काले रंग को बेकार मानते हैं? कुछ लिखने से पहले आप सोचते नहीं हैं? कुछ लिखने से पहले मुझे जान लें। पहले शो का ट्रैक देखें, उसे समझें, सम्मान करें। फिर कुछ लिखें।

इस नए हरियाणवी लुक के लिए दिव्यांका के चेहरे के रंग को डार्क किया गया है। वह हरियाणवी मेड के रुप में काली नजर आ रही हैं, जिसे लोअर क्लास के लोगों का अपमान कहा जा रहा है।

Tags:    

Similar News